सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

CM Shri School Delhi: सी.एम.श्री स्कूल योजना से बेहतर होगा दिल्ली का एजुकेशन सिस्टम : पुनीत शर्मा

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

CM Shri School Delhi: सी.एम.श्री स्कूल योजना से बेहतर होगा दिल्ली का एजुकेशन सिस्टम : पुनीत शर्मा

 दिल्ली में खुलेंगे 75 सी.एम.श्री स्कूल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की गई दिल्ली सरकार राजधानी दिल्ली में 75 सी.एम.श्री स्कूल खोलने जा रही है | इसका स्वागत करते हुए पूर्वी करावल नगर वार्ड से
निगम पार्षद तथा शाहदरा उत्तरी क्षेत्र से जोन चेयरमैन प्रत्याशी पुनीत शर्मा कहते हैं इस योजना से दिल्ली के एजुकेशन सिस्टम में सुधार आएगा | पुनीत शर्मा कहते हैं सीएम श्री स्कूल मॉडल का लक्ष्य सरकारी स्कूलों को
निजी स्कूलों के बराबर लाना है | इसमें स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, 1.6 लाख छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग, और 125 डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना शामिल है. 2025 में 75 नए सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे, जो अत्याधुनिक सुविधाओं, अनुभव आधारित शिक्षा और भारतीय मूल्यों पर आधारित होंगे. सीएम श्री स्कूल मॉडल का लक्ष्य दिल्ली को शिक्षा का राष्ट्रीय मॉडल बनाना है | पुनीत शर्मा कहते हैं रेखा गुप्ता की सरकार ने 100 दिनों में स्कूल प्रशासन, डिजिटल सुविधाओं, और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए नीतिगत फैसले लिए हैं. यह मॉडल दिल्ली के सरकारी स्कूलों को अभिभावकों की पहली पसंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है | बोर्ड एग्जाम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को दिल्ली सरकार ने सम्मानित किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजकीय प्रतिभा बाल विकास विद्यालय, राजपुर रोड में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले 87
स्टूडेंट्स को टैबलेट दिए। इस मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस साल सरकार 75 सीएम श्री स्कूल खोलेगी, जिससे दिल्ली के मेधावी बच्चों की पढ़ाई और शानदार तरीके से हो सके। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में पिछले 27 वर्षों में सरकारी और निजी स्कूलों के बीच एक असंतुलन बन गया है, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। इस वर्ष मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 75 नए सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। जिनमें अत्याधुनिक सुविधाएं, एक्सपीरियंस बेस्ट लर्निंग और भारतीय संस्कृति से जुड़े मूल्यों को शामिल किया जाएगा। पुनीत शर्मा कहते हैं इन स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार का संकल्प है कि सरकारी स्कूलों के
बच्चों को भी वैसी ही सुविधाएं मिलें जैसी निजी स्कूलों में मिलती हैं। केंद्र सरकार के पीएम श्री स्कूल की तर्ज पर 75 सीएम श्री स्कूलों को मंजूरी मिल चुकी है। सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ का बजट मंजूर किया था।
पुनीत शर्मा कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें अपने बजट भाषण में ही घोषणा की थी कि दिल्ली में पीएम श्री योजना के समान सीएम श्री योजना के तहत नए स्कूल खोले जाएंगे. इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित
किया गया है. दिल्ली सरकार 2025-26 के आगामी सत्र से 60 नए सीएम श्री स्कूल स्थापित करने की योजना बना रही है, जो पूरी तरह से नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप होंगे और स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय
पाठ्यक्रम रूपरेखा (एनसीएफएससी) 2023 को लागू करेंगे. इस नई योजना के तहत सीएम श्री स्कूल के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है | भाजपा सरकार नें उससे भी आगे बढकर अब 75 नये सी.एम.श्री स्कूल खोलने की घोषणा कर अपने इरादे जाहिर कर दिए है भाजपा जो कहती है वह करती भी है |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *