सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली की भाजपा सरकार नें अपने सौ दिन के कार्यकाल में बोले सौ झूठ : परमानन्द शर्मा

3 मिनट पढ़ें
परमानन्द शर्मा

दिल्ली की भाजपा सरकार नें अपने सौ दिन के कार्यकाल में बोले सौ झूठ : परमानन्द शर्मा

Advertisement

दिल्ली की भाजपा सरकार नें अपने सौ दिन के कार्यकाल में बोले सौ झूठ : परमानन्द शर्मा

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता गुप्ता सरकार नें अपने सौ दिन के कार्यकाल में केवल और केवल झूठ बोलने का ही काम किया है | इस सरकार नें रोजाना एक झूठ बोल दिल्ली की जनता को गुमराह करने का काम किया है | यह कहना है राम नगर वार्ड से कांग्रेस के निगम प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं भारतीय जनता पार्टी को ऐसे ही जुमला पार्टी नहीं कहा जाता | इनका शीर्ष नेतृत्व खुद अपनी घोषणा को चुनाव निकल जाने के बाद जुमला बताता है | इसी तरह इस विधानसभा चुनाव में भाजपा नें दिल्ली की मतदाताओं के सामने जो अपना संकल्प पत्र घोषित किया था यदि उसपर ही नजर डाली जाए तो उसमें से एक पर भी काम शुरू तक नहीं हुआ |

परमानन्द शर्मा कहते हैं भाजपा नें कहा था सरकार बनते ही पहली कैबनेट में महिलाओं के लिए ढाई हजार रूपये सम्मान राशि देने का प्रस्ताव ला पास किया जाएगा और यह राशी हर महिला के खाते में पहुंच जायेगी सौ दिन के कार्यकाल तक तो एक भी महिला को यह राशि मिली नहीं | होली और दिवाली पर रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया था होली तो जा चुकी लेकिन वह वादा भी जुमला ही साबित हुआ | दिल्ली वालों को हर महीने तीन सौ युनिट बिजली
मुफ्त देना का वादा किया गया था मुफ्त बिजली देना तो दूर चोर दरवाजे से बिजली कम्पनियों से मिलीभगत कर दाम बढ़ा दिए गए | इतना ही नहीं अब कहा जा रहा है सोलर प्लांट लगवा लो बिजली मुफ्त मिला जाया करेगी | लेकिन चुनाव के दौरान तो ऐसा नहीं कहा गया था | परमानन्द शर्मा सवाल करते हैं क्या किसी एक को भी पांच रूपये में रसोई गैस सिलेंडर मिला किसी एक भी महिलाके खाते में महिला सम्मान राशी पहुंची |वादा किया गया था यमुना का जल निर्मल होगा क्या इस ओर कोई कदम उठाया गया | जबकि यमुना का पानी और ज्यादा जहरीला हो चुका हो |

Advertisement

परमानन्द शर्मा कहते हैं इस दौरान सरकार नें कितने बेरोजगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था की | वे कहते हैं मोहल्ला क्लिनिक में काम करने वालों के सर पर बेरोजगारी का भय स्वर है | सरकार नें दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए क्या किया ,दिल्ली और ज्यादा प्रदूषित नजर आने लगी है | परमानन्द शर्मा कहते हैं दिल्ली के स्कूलों में अस्पतालों में बड़ी संख्या में पड़ रिक्त है सरकार नें इस ओर क्या कदम उठाये | सरकार की तरफ से कहा गया था बरसात के बाद अब जलभराव नहीं होगा लेकिन मानसून आने से पहले हुई बरसात में दिल्ली में सैकड़ों स्थानों पर जल भराव हुआ |

परमानन्द शर्मा कहते हैं जिस तरह से आम आदमी पार्टी की सरकार हवा में बात किया करती उसी तरह रेखा गुप्ता की सरकार भी हवा में ही बातें करती है | सौ दिन के कार्यकाल में सरकार नें बताने के लिए कुछ नहीं किया हाँ पहले से ही चल रही कुछ योजनाओं के नाम बदलकर जरुर श्रेय लेने का प्रयास किया है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *