सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

फीस बढ़ोतरी की शिकायतों पर बेहद गंभीर है दिल्ली की भाजपा सरकार : रोमेश चन्द्र गुप्ता

2 मिनट पढ़ें
रोमेश चन्द्र गुप्ता

फीस बढ़ोतरी की शिकायतों पर बेहद गंभीर है दिल्ली की भाजपा सरकार : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

फीस बढ़ोतरी की शिकायतों पर बेहद गंभीर है दिल्ली की भाजपा सरकार : रोमेश चन्द्र गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के निजी स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से फीस बढ़ोतरी के मामलो को ले दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार बेहद गंभीर है | और सरकार नें मिली शिकायतों के बाद इस ओर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री तथा दिल्ली नगर शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष रोमेश चन्द्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा गलत तरीके से फीस बढ़ाने के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई अभिभावकों ने सी.एम. से मिलकर अपनी समस्याएं साझा की हैं।

Advertisement

सी.एम.का कहना है यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी स्कूल किसी भी अभिभावक या बच्चे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करे, स्कूल से निकालने की धमकी दे या बिना नियमानुसार फीस वृद्धि करे। मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही ऐसे सभी स्कूलों की पहचान कर उनके विरुद्ध तुरंत नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए हैं। रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते है आम आदमी पार्टी की
सरकार के दौरान मिलीभगत के चलते निजी स्कूल प्रबंधन मनमानी करते थे लेकिन सरकार के कड़े रूख के चलते अब ऐसा नहीं होगा | रोमेश गुप्ता कहते हैं
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों द्वारा की जा रही अनियमित एवं अत्यधिक फीस वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है सरकार नें यह कदम अभिभावकों से मिल रही लगातार शिकायतों तथा मीडिया में छाने के बाद उठाया है | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते है सरकार के कड़े कदम से राजधानी दिल्ली के लाखों अभिभावकों को राहत मिलेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *