Home दिल्ली-एनसीआर जलभराव की समस्या से निपटने में नाकाम साबित हो रही है दिल्ली...

जलभराव की समस्या से निपटने में नाकाम साबित हो रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : सुमित शर्मा

0
63
सुमित शर्मा
जलभराव की समस्या से निपटने में नाकाम साबित हो रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : सुमित शर्मा

जलभराव की समस्या से निपटने में नाकाम साबित हो रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : सुमित शर्मा

* नालों की सफाई में भारी अनियमितता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार की तरह ही भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता सरकार भी राजधानी दिल्ली में जलभराव की समस्या का समाधान करने में लगातार विफल ही साबित हो रही है | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट तथा लक्ष्मी नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुमित शर्मा का |

सुमित शर्मा कहते हैं आम आदमी पार्टी सरकार और भाजपा की सरकार की कथनी और करनी एक समान ही प्रतीत होती हैं जिस तरह आप सरकार हवाबाजी करती थी झूठे दावे करती थी अपनी पीठ खुद थपथपाती थी ठीक उसी राह पर भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार चल रही है | सुमित शर्मा कहते हैं मानसून से पहले अभी तीन बार बारिश हुई है और तीनों बार दिल्ली की जनता नें जलभराव झेला है ,जलभराव के चलते भयंकर जाम झेला है बावजूद इसके रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा कहते हैं दिल्ली सरकार मानसून के दौरान जलभराव नहीं होने देगी | जलभराव वाले इलाकों में जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी | लेकिन धमकी के बाद अगले ही सप्ताह दिल्ली फिर डूब जाती है ,इसका मतलब साफ़ है भाजपा सरकार भी पुराणी आप पार्टी की सरकार की रह पर ही चल रही है |

सुमित शर्मा कहते गत दिनों मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद दिल्ली सरकार बरसात को ले अलर्ट नहीं दिखी ,मौसम विभाग की चतावनी तो सही साबित हुई तेज बारिश आई लेकिन दिल्ली सरकार के दावे तार-तार होते दिखे दिल्जली भर में अनेक स्लथानों पर जल भराव देखने को मिला | तेज़ बारिश से राजधानी के कई इलाकों में हालात बिगड़ गए. दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज, आईटीओ, मिंटो ब्रिज, कनॉट प्लेस और हुमायूं रोड जैसे स्थान जलमग्न हो गए. मिंटो ब्रिज के नीचे हमेशा की तरह पानी भरा | यमुनापार के रोड भी उससे अछूते नहीं रहे और जलमग्न दिखे | अनेक स्थानों पर ट्रैफिक घंटों तक जाम रहा, जिससे लोगो को अपने गन्तव्य पर पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा | वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा |

सुमित शर्मा कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा सिंह ने चंद दिन पहले ही नई दिल्ली इलाके के मिंटो ब्रिज के नीचे सरकारी अमले के साथ फोटो खिंचवाते हुए यह ऐलान किया था कि इस बार मानसून के दौरान इस ब्रिज के नीचे जल भराव की कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा था कि जल भराव की समस्या से निपटने के लिए सभी उपाय कर लिए गए हैं। सुमित शर्मा कहते हैं आम आदमी पार्टी हो या भाजपा की सरकार दोनों ही झूठ की राजनीती करते हैं | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि 2025 में आप कुछ बदला हुआ देखेंगे लेकिन पीडब्ल्यूडी और दिल्ली पुलिस द्वारा सांझा आंकड़ां में 2025 में 445 जलभराव वाली जगहों की पहचान हुई। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सब कुछ ठीक करने पर काम चल रहा है और इसको 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा | सुमित शर्मा कहते हैं हर बार की तरह इस बार भी नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है जिसकी जांच होनी चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here