जर्जर पड़ी सडकों की सुध लेनी शुरू की दिल्ली की भाजपा सरकार नें : श्री दत्त शर्मा
* ठेकेदारों पर लगाम कसनी शुरू की सरकार नें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी की सरकार तो सड़कों की मरम्मत कराने की योजना ही बनाती रह गई और वह योजना कागजों तक ही सीमित रही लेकिन दिल्ली की नव निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी सरकार नें अपने डेढ़ माह के शासन के भीतर ही ना केवल योजना बना शुरू कर दी है बल्कि इस ओर युद्ध स्तर पर कदम उठाने भी शुरू कर दिए है | यह कहना है घोंडा से पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का |
श्री दत्त शर्मा कहते है कुछ महीने जेल में बंद रहे अरविन्द केजरीवाल जब बाहर आये थे तो उन्होंने नौटंकी की थी कि उनके जेल जाते ही सडकों की मरम्मत नहीं की गई और उन्होंने मंत्रियों के साथ कई दिनों तक जर्जर हाल सडकों का निरिक्षण भी किया था लेकिन सडकों की हालत में कोई सुधार नहीं दिखा | वहीं भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार नें शपथ लेते ही इस ओर तेजी से कदम उठाने शुरू कर दिए है | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा पी.डब्लू.डी.मंत्री प्रवेश वर्मा अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाएं बना रहे हैं तथा जमीन पर उतर कार्य कर रहे है | हमें उम्मीद है जल्द ही दिल्ली की अधिकांश सड़कें ठीक हालत में पहुंच जाएगी |
श्री दत्त शर्मा कहते हैं इस साल राजधानी दिल्ली की 600 किलोमीटर लंबी सड़कों की सूरत बदली जाएगी. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार द्वारा ढाई सौ किलोमीटर सड़क की मरम्मत का काम मानसून से पहले करवा दिया जाएगा. पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि ऐसी जर्जर सड़कों की पहचान कर ली गई है. अब इनकी मरम्मत का काम करवाया जाएगा | श्री शर्मा कहते हैं पहले चरण के तहत 250 किलोमीटर और दूसरे चरण के तहत 250 से 300 किलोमीटर तक की सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी. ऐसी खराब सड़कों की पहचान की जा रही है जो खराब हालत में हैं. इसके लिए बजट आवंटन का काम शुरू हो चुका है. यदि मरम्मत के बाद दोबारा कोई सड़क टूटती है तो उसे ठीक करवाने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी. इसकी ऐवज में पीडब्ल्यूडी विभाग कोई खर्चा नहीं देगा | श्री शर्मा कहते है यह नियम बनने से ठेकेदार ईमानदारी से काम करेगें और बेहतरीन क्वालिटी की सडकें दिल्ली की जनता को मिल सकेगीं |
श्री दत्त शर्मा नें बताया हर साल 200 से 250 किलोमीटर तक की सड़कों की मरम्मत होती है, लेकिन सरकार अब इसे बढ़ाकर 600 किलोमीटर की योजना पर काम कर रही है. इसी बार पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 600 किलोमीटर की लंबाई के सड़कों को दुरुस्त करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिन जर्जर सड़कों की पहचान हो चुकी है, उनके लिए टेंडर जारी हो चुके हैं. इसी क्रम में नोएडा लिंक रोड, भैरो मार्ग के पास रिंग रोड खंड और आउटर रिंग रोड जैसे इलाकों पर काम शुरू हो चुका है. यहाँ सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं आप पार्टी सरकार केवल भ्रष्टाचार में लिप्त रही विकास कार्यों को ले उसकी कोई योजना ही नहीं थी |



