सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा के संकल्प पत्र पर भरोसा जता मतदान करेगी दिल्ली : ठाकुर विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
ठाकुर विनोद जायस

भाजपा के संकल्प पत्र पर भरोसा जता मतदान करेगी दिल्ली : ठाकुर विनोद जायस

Advertisement

भाजपा के संकल्प पत्र पर भरोसा जता मतदान करेगी दिल्ली : ठाकुर विनोद जायस

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , राजधानी दिल्ली में कल मतदान होगा और दिल्ली की जनता भाजपा के संकल्प पत्र पर भरोसा जताते हुए दिल्ली मतदान करेगी | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का |

ठाकुर विनोद जायस कहते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने तीन संकल्प पत्र जारी किये | और दिल्ली की जनता को भाजपा के संकल्प पत्रों पर पूरा भरोसा है | भाजपा के द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र पर बात करते हुए विनोद जायस नें कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र दिल्ली के विकास की रूपरेखा को तैयार करता है। अपने पहले संकल्प पत्र में भाजपा ने गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया है।

Advertisement

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 2500 रुपये देने का ऐलान किया है और गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा भी किया है। अपने संकल्प पत्र के दूसरे भाग में भाजपा ने सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 15 हजार की वित्तीय सहायता व 2 बार के यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का वादा भी किया है। भाजपा ने ऑटो टैक्सी वालों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप देने का वादा भी किया है।

अपने संकल्प पत्र के तीसरे भाग में भाजपा ने 1700 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को संपत्तियों का पूर्ण मालिकाना हक देने का वादा किया है जिससे बिक्री, खरीद और निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। बीजेपी ने वर्कर्स और मजदूरों के लिए कई नई योजनाओं और कल्याणकारी उपायों का वादा भी किया है जिसमें बीजेपी गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड बनाएगी और 10 लाख रुपये का बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना कवर देगी। बीजेपी ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड योजना के तहत जरूरतमंद छात्रों को दिल्ली मेट्रो में सालाना 4000 रुपये तक की मुफ्त यात्रा का भी वादा किया है। अपने संकल्प पत्र के तीनों भागों में भाजपा ने और भी कई अन्य लाभदायक योजनाओं की घोषणा की है। अपने द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने पूरी दिल्ली की जनता को यह संदेश दे दिया है कि दिल्ली का संपूर्ण विकास भाजपा के अलावा और कोई भी नहीं कर सकता।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *