Home आमने सामने दिल्ली को मिलेगी बहुत जल्दी जल संकट से निजात सरकार नें शुरू...

दिल्ली को मिलेगी बहुत जल्दी जल संकट से निजात सरकार नें शुरू की तैयारी : संदीप कपूर

0
141
संदीप कपूर
दिल्ली को मिलेगी बहुत जल्दी जल संकट से निजात सरकार नें शुरू की तैयारी : संदीप कपूर

दिल्ली को मिलेगी बहुत जल्दी जल संकट से निजात सरकार नें शुरू की तैयारी : संदीप कपूर

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार नें अपने एक साल से भी कम कार्यकाल में दिल्ली को अनेक समस्याओं से निजात दिलाने की योजनायें बना ली है और दिल्ली की जनता को ट्रिपल इंजन की सरकार का एहसास करा दिया है | यह कहना है दिल्ली नगर डेम्स कमेटी के चेयरमैन कृष्णा नगर के निगम पार्षद संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते हैं स्वास्थ्य सिस्टम हो या शिक्षा सिस्टम ,परिवहन सिस्टम हो या यमुना की सफाई की योजना सभी महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी से काम शुरू हो चुका है और आने वाले समय में इनके परिणाम भी जनता के सामने देखने को मिलेगें |

संदीप कपूर कहते है आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार नें दिल्ली के डवलपमेंट सिस्टम को ठप्प करके रख दिया था उसे पटरी पर लाने में समय तो लग रहा है लेकिन रेखा गुप्ता सरकार बड़ी तेजी के साथ सिस्टम दुरुस्त करने में जुटी हैं | संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली सरकार अब दिल्ली के जल संकट के समाधान में जुट गई है और बहुत जल्द सम्भावना है दिल्ली को जल संकट से छुटकारा मिल जाएगा |

संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली सरकार राजधानी में पानी की समस्या का समाधान करने में लग चुकी है । 52 लाख से ज्यादा लोगों को 24 घंटे पीने का साफ पानी देने के लिए सरकार 6 हजार करोड़ से भी ज्यादा रुपये की लागत से एक विशाल वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इस योजना के तहत राजधानी में 2741 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी और 35 अत्याधुनिक अंडरग्राउंड रिजर्वायर बनाए जाएंगे, ताकि पानी की स्टोरेज और सप्लाई दोनों मजबूत हो सके। संदीप कपूर कहते हैं चंद्रावल ट्रीटमेंट प्लांट से 96 वर्ग किमी एरिया में 9 विधानसभा क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है।

प्लांट की क्षमता 95 एमजीडी है। 24 घंटे पानी सप्लाई के लिए प्लांट की क्षमता में बढ़ोतरी के साथ नई पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। चंद्रावल प्लांट से 24 घंटे पानी सप्लाई के लिए पिछले साल नवंबर में सरकार ने काम आवंटित किया है। इस प्लांट से 24 घंटे पानी सप्लाई के लिए 1044 किमी लंबी नई पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी। 21 नए यूजीआर बनाए जाएंगे, जिससे कि पानी स्टोर किया जा सके। इसके लिए सरकार 2406 करोड़ रुपये खर्च करेगी। चंद्रावल ट्रीटमेंट प्लांट से 9 विधानसभा क्षेत्रों में 22 मीटर के दबाव से पानी की सप्लाई की जाएगी। वजीराबाद वॉटर कमांड एरिया के वॉटर इन्फ्रास्ट्रक्चर एशियन डिवेलपमेंट बैंक को चुना गया है। एडीबी ही इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने के लिए फंडिंग कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here