सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गणतंत्र दिवस और चुनाव को लेकर दिल्ली की होगी ‘किलेबंदी’, 10 हजार से ज्यादा जवान होंगे तैनात

3 मिनट पढ़ें
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस और चुनाव को लेकर दिल्ली की होगी 'किलेबंदी', 10 हजार से ज्यादा जवान होंगे तैनात

Advertisement

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारियां की जा रही हैं. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि रिपब्लिक डे और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अर्धसैनिक बलों की 60 से अधिक कंपनियां तैनात की जाएंगी. इसके साथ ही 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेशल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) रवींद्र यादव ने कहा कि साइबर एक्सपर्ट अधिकारियों की भी तैनाती होगी. इसके अलावा व्यस्त इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए दिल्ली की निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ को-ऑर्डिनेशन बैठक की.

अर्धसैनिक बलों और साइबर एक्सपर्ट की तैनाती की मंजूरी

उन्होंने ये भी बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने की. बैठक में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया. स्पेशल सीपी यादव ने कहा, ”आगामी गणतंत्र दिवस समारोह और विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के लिए गृह मंत्री ने कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों और साइबर-विशेषज्ञ अधिकारियों की तैनाती को मंजूरी दे दी है.”

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Advertisement

स्पेशल सीपी ने आगे कहा कि बैठक के दौरान, अधिकारियों ने अलग-अलग मामलों पर खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद विरोधी उपायों को मजबूत करने का संकल्प लिया, जिसमें बॉर्डर पर जांच, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन, किरायेदार स्क्रीनिंग, सीमाओं को सील करना, गाड़ियों की जांच और कैश की निगरानी करना शामिल है. नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के डीसीपी ने अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है.

AI कैमरे से नजर

पुलिस अधिकारी रवींद्र यादव यादव ने ये भी कहा, ”सुचारू चुनाव सुनिश्चित करने के लिए टीमें अपराधियों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं, चाहे वे जेल में हों या बाहर. अपराधियों की गिरफ्तार भी हो रही है. अब तक, पुलिस टीमों ने 3,000 से अधिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों और क्षेत्रों की पहचान की है.

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सुरक्षा स्टिकर दिए जाएंगे और लगभग 500 हाई-रिज़ॉल्यूशन वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरे, जिनमें चेहरे की पहचान प्रणाली (एफआरएस) वाले कैमरे भी शामिल हैं. ये परेड रूट और आस-पास के क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *