सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

दिल्ली: पड़ोसन ने बात करना किया बंद, तो शख्स ने घर में घुसकर चाकू से कर दिया वार

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली

दिल्ली: पड़ोसन ने बात करना किया बंद, तो शख्स ने घर में घुसकर चाकू से कर दिया वार

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके से एक महिला की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी ने सिर्फ इसलिए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर एक महिला की जान लेने की कोशिश की, क्योंकि पीड़ित महिला ने अपने पड़ोसी से बात करना बंद कर दिया था. इस बात से नाराज पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. इस मामले में आरोपी की पहचान रविन्द्र सिंह उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है.

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 अक्टूबर की सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे तिलक नगर थाना पुलिस को चाकू मारे जाने की घटना की सूचना मिली थी. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि एक 30 वर्षीय महिला को रविन्द्र सिंह उर्फ गोल्डी (36) ने चाकू मारा है..

चाकू बरामद
चाकू मारे जाने के कई जख्मों के साथ गंभीर रूप से घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पीड़िता के बयान और अस्पताल से प्राप्त एमएलसी के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया.

क्यों बातचीत हुई बंद?
शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पीड़िता अपने पति और बच्चों के साथ दो साल पहले वहां रहने आई थी. वहां रहने के दौरान कुछ-एक मौकों पर उनकी बात पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी से हुई. लेकिन जब पीड़िता आरोपी की बातों से खुद को असहज पाने लगी, तो उन्होंने उससे बात करना बंद कर उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया.

हालांकि, पीड़िता ने औपचारिक तौर पर कभी इसकी शिकायत नहीं की. पीड़िता के द्वारा इस तरह अनदेखा किये जाने पर आरोपी भड़क गया और 21 अक्टूबर को उसके घर में घुसकर चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *