Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Water Master Plan: पानी की समस्या का समाधान करेगा वाटर मास्टर...

Delhi Water Master Plan: पानी की समस्या का समाधान करेगा वाटर मास्टर प्लान : मुकेश गोयल

0
45

Delhi Water Master Plan: पानी की समस्या का समाधान करेगा वाटर मास्टर प्लान : मुकेश गोयल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की ट्रिपल इंजन की सरकार सभी मोर्चों पर जोर-शोर से काम कर रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के नेता उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद के प्रतिनिधि मुकेश गोयल का | मुकेश गोयल कहते हैं पिछली सरकारों नें जल संकट से निपटने के कोई बड़े इंतजाम नहीं किये जिसके चलते राजधानी दिल्ली जल संकट से जूझती रहती है और गर्मियों में तो हालत और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ट्रिपल इंजन की सरकार नें अब जल संकट का स्थायी हल निकलने की योजना बना ली है | दिल्ली सरकार ने पानी की किल्लत खत्म करने के लिए वॉटर मास्टर प्लान पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत पूरे शहर को 9 जोन में बांटा जाएगा। हर जोन को एक बड़े वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा, जो उस क्षेत्र का कमांड सेंटर होगा। वॉटर मास्टर प्लान के लिए सलाहकार कंपनी की नियुक्ति कर दी गई है। इसमें करीब 3 साल का समय लगेगा। मुकेश गोयल कहते है सरकार की इस योजना से दिल्ली की जनता को बड़ी राहत मिलेगी |

बताया जा रहा है वॉटर मास्टर प्लान के तहत 9 कमांड सेंटर बनाने का मकसद वॉटर सप्लाई को व्यवस्थित करना, पुरानी पाइपलाइनों को बदलना और दिल्ली के सभी इलाकों में पीने के पानी का समान डिस्ट्रिब्यूशन सुनिश्चित करना है। इन कमांड सेंटरों को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा, जहां से पानी की सप्लाई नेटवर्क, बिलिंग सिस्टम और घरों के कनेक्शनों की निगरानी के साथ मैनेजमेंट संभालने का भी जिम्मा दिया जाएगा। मुकेश गोयल कहते हैं सभी कमांड सेंटर के अंतर्गत करीब एक दर्जन विधानसभा क्षेत्र आएंगे । सरकार की योजना है हर जोन यानी कमांड सेंटर के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किए जाएंगे, जो विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। ये कंपनियां उस कमांड सेंटर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पानी की जरूरतों, मौजूदा पाइपलाइन नेटवर्क, भूजल की स्थिति और भविष्य में पानी की मांग की स्टडी करेंगी, जिसके बाद पुरानी पाइपलाइनों को बदला जाएगा और नई ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन लाइने बिछाई जाएंगी। मुकेश गोयल कहते हैं इस सिस्टम के शुरू होने के बाद दिल्ली के जल संकट का समाधान होने की पूरी उम्मीद है |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here