सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi: ‘दिल्ली की CM को जान से मार दूंगा’ कहने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi: ‘दिल्ली की CM को जान से मार दूंगा’ कहने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को डायल-112 पर कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी श्लोक त्रिपाठी (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में फोन कर धमकी दी और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया था। यह घटना 5 जून की रात करीब 12 बजे की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया और कई टीमें बनाकर जांच शुरू की। कॉलर की अंतिम लोकेशन पंचवटी कॉलोनी, कोतवाली थाना क्षेत्र में मिली। सर्विलांस और तकनीकी सहायता की मदद से श्लोक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

चौंकाने वाले खुलासे:

Advertisement
  • आरोपी ने नशे की हालत में किया था फोन

  • पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में दी थी धमकी

  • कॉल में कहा – ‘दिल्ली की CM को जान से मार दूंगा’

  • धमकी देने के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया था

  • कॉल जिस सिम से की गई थी, वह गोरखपुर के पते पर रजिस्टर्ड थी और रिश्तेदार के नाम पर थी

पुलिस की कार्रवाई:
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने पीआरवी, चीता मोबाइल और सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ा।

फिलहाल आरोपी से दिल्ली पुलिस कर रही है पूछताछ और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उसका किसी संगठित साजिश से कोई संबंध है या यह हरकत महज नशे और गुस्से में की गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *