सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

झगड़े के दौरान शिक्षक को बचाने के प्रयास में छात्र को चाकू लगा, एम्स में भर्ती

2 मिनट पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में झगड़े के दौरान अपने शिक्षक को बचाने का प्रयास कर रहा 17 साल का छात्र चाकू लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र की पहचान अभिषेक के रूप में हुई और सिर पर चाकू का वार लगने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि संगम विहार निवासी ए. डी. महेश पहली से 12वीं तक के छात्रों के लिए ट्यूशन सेंटर चलाते हैं। उनके सेंटर के सामने शीशपाल नामक एक व्यक्ति और एक नाबालिग अकसर हंगामा किया करते थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सोमवार को भी उन्होंने शोरगुल करना, राहगीरों को अपशब्द कहना और हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया, महेश ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया लेकिन शीशपाल ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया और उनसे झगड़ा करने लगा। यह देखकर सेंटर के छात्र अपने शिक्षक को बचाने के लिए बाहर आए।

पुलिस ने बताया कि शीशपाल का छोटा भाई भी चाकू लेकर मौके पर पहुंच गया और चाकू अपने बड़े भाई को थमा दिया। उन्होंने बताया कि शीशपाल ने अभिषेक नामक छात्र के सिर पर बार-बार चाकू से वार किया। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने कहा कि छात्र बेहोश होकर गिर गया था जिसके बाद उसे मजिठिया अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी दोनों भाई अपने घर के भीतर भाग गए और अपनी छत पर से लोगों पर ईंटें फेंकने लगे। अधिकारियों ने बताया, हालांकि उस दौरान कोई घायल नहीं हुआ और पुलिस ने छत पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि महेश के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 307, 506 और 34 में संगम विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *