सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Swachhata Campaign: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में लिया सक्रिय भाग

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Swachhata Campaign: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में लिया सक्रिय भाग

दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षेत्र चांदनी चौक में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान में सक्रिय भाग लेकर नागरिकों के बीच स्वच्छता संदेश फैलाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “चांदनी चौक न केवल एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है, बल्कि यह एक व्यस्त व्यावसायिक केंद्र भी है, जहां प्रतिदिन लाखों लोग आते हैं। त्योहारों के दौरान इस क्षेत्र की स्वच्छता और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। इसी कारण हमने इस क्षेत्र को स्वच्छता अभियान के लिए चुना।”

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र का दौरा करते हुए निरीक्षण किया और पाया कि कुछ डस्टबिन क्षतिग्रस्त हैं, सड़क में गड्ढे हैं और स्लैब टूटे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए ताकि यहां आने वाले नागरिक और पर्यटक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण का अनुभव कर सकें।

इस दौरान उन्होंने सर्दियों में होने वाले प्रदूषण के मुद्दे पर भी चर्चा की और कहा कि सरकार इस मौसम में प्रदूषण से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि क्लाउड सीडिंग जैसी तकनीक और अन्य उपायों के जरिए दिल्लीवासियों को प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की इस अभियान में सक्रिय भागीदारी ने प्रशासन की जनता के स्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, जिसमें नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाता है, राजधानी में बड़े उत्साह के साथ चल रहा है और मुख्यमंत्री की भागीदारी इससे और भी प्रेरणादायक साबित होगी।

यह पहल दिल्ली को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ शहर बनाने के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसमें सरकार और नागरिक मिलकर एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *