सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की तरफ से सच्चाई जानने हेतु मेयर के खिलाफ जारी किया नोटिस

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की तरफ से सच्चाई जानने हेतु मेयर के खिलाफ जारी किया नोटिस

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की तरफ से सच्चाई जानने हेतु मेयर के खिलाफ जारी किया नोटिस

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की तरफ से सच्चाई जानने हेतु मेयर के खिलाफ नोटिस जारी किया किया गया है | आयोग के चेयरमेन संजय गहलोत का कहना है कि गत दिनों दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी शासित सरकार ने दिल्ली विधान सभा मे कैग रिपोर्ट का पटल पे खुलासा होने को लेकर जनता को गुमराह करने एवं निगम में कार्यरत कर्मचारियों का ध्यान भटकाने ,अपनी ओर आकर्षित करने की मंशा से आनन फानन में 12000 कर्मचारियों को स्थाई करने का झूठा स्वांग रचाया है।

चेयरमैन ने कहा कि पिछले 30 वर्षों का हमे प्रगाढ़ अनुभव प्राप्त है , सबसे पहले बजट की व्यवस्था होती है,, कर्मचारियों की सूची बनाई जाती है ,कौन कौन से विभाग के यह दर्शाया जाता है,, फिर सशक्त प्रस्ताव बनाया जाता है ,,आयुक्त के संज्ञान में लाया जाता है ,बाकायदा प्रस्ताव मद संख्या का ज़िक्र होता है,, इसके अलावा और भी कई प्रकिर्या होती हैं,, परन्तु अचानक एक प्राइवेट प्रस्ताव बनाकर जिसका कोई औचित्य नही,, उसे सदन में पास करना जो कि आयुक्त के संज्ञान में भी न हो सदन का दुरुपयोग है।

संजय गहलोत ने कहा कि आयोग में रोजाना सैंकड़ों कर्मचारियों का आना जाना होता है ,सब पूछते है परंतु स्वयं जब आयोग के पास ही कोई सूचना नही तो फिर क्या ही कर्मचारियों को बताया जा सकता है। इस बाबत आयोग द्वारा नोटिस जारी करते हुए संजय गहलोत ने कहा कि इस मसले में सच्चाई जानने हेतु निगम के मेयर महेश कुमार खिंची को आगामी 17 मार्च को आयोग में पेश होने को कहा है। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी करके सही दिशा में कर्मचारियों को इससे अवगत कराया जा सके।

संजय गहलोत

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *