Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Sadan: दिल्ली सदन के बनने से दिल्ली का आतिथ्य बुनियादी ढांचा...

Delhi Sadan: दिल्ली सदन के बनने से दिल्ली का आतिथ्य बुनियादी ढांचा मजबूत होगा : विनोद जायस

0
261

Delhi Sadan: दिल्ली सदन के बनने से दिल्ली का आतिथ्य बुनियादी ढांचा मजबूत होगा : विनोद जायस

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक )

दिल्ली सरकार द्वारका में करीब 152 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली सदन का निर्माण कराएगी। यह राज्य अतिथि गृह देश विदेश से दिल्ली आने वाले गणमान्य लोगों, सरकारी अधिकारियों और अन्य सरकारी अतिथियों के ठहरने के लिए बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार के पास अभी अपना कोई समर्पित राज्य अतिथि गृह नहीं है इस वजह से बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने और उनकी मेजबानी में कई बार परेशानी होती है। इस विषय पर बात करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता विनोद जायस ने कहा कि यह परियोजना राजधानी के आतिथ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित दिल्ली सदन का निर्माण द्वारका के सेक्टर 19 में भूखंड संख्या 5 पर किया जाएगा और इसके लिए करीब 3,899.42 वर्गमीटर जमीन उपलब्ध है। श्री जायस ने बताया कि यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक ऐसा भवन तैयार किया जाएगा जिसमें सरकारी अतिथियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था होगी।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना को दिल्ली सरकार की व्यय वित्त समिति की हाल में हुई बैठक में मंजूरी मिली है जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। श्री जायस ने बताया कि पर्यटन विभाग की सिफारिशों पर विस्तृत विचार विमर्श के बाद ही समिति ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार को आधिकारिक बैठकों, सम्मेलनों और अन्य सरकारी कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में देश के अलग अलग हिस्सों के साथ ही विदेशों से भी अतिथियों की मेजबानी करनी पड़ती है और ऐसे में अपना अतिथि गृह होने से उनके लिए ठहरने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। श्री जायस ने बताया कि अतिथियों को विश्वसनीय, सुरक्षित और विश्वस्तरीय आवास सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ही दिल्ली सदन के निर्माण का यह बड़ा निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह परिसर देश और दुनिया की सर्वोत्तम आतिथ्य प्रथाओं के आधार पर तैयार किया जाएगा जिसमें उच्चस्तरीय कमरे, कॉन्फ्रेंस हॉल और डाइनिंग एरिया जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here