सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली के मंगोलपुरी में महिला को जबरन कार में धकेला, पुलिस ने आरोपी पर कसा शिकंजा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास में एक लड़की से मारपीट के बाद उसे जबरदस्ती कार में बिठाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखायी दे रहा है कि एक युवक लड़की के बाल पकड़कर जबरदस्ती कैब में बैठा रहा है। कैब पर हरियाणा राज्य की नंबर प्लेट दिखायी दे रही हैं। आपको बता दें कि ताजा वीडियो के बाद आउटर डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी का कहना है कि ये वीडियो पुलिस की जानकारी में आया है।इस मामले की पुलिस बीती रात से ही जांच कर रही है। कैब के मालिक का पता गुरुग्राम का है, पुलिस की टीम को वहां भेज दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस जांच में ये पाया गया है कि ये कैब शनिवार देर रात लगभग 11 बजकर 30 मिनट गुरुग्राम के इफको चौक पर देखी गई ।इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है।इसके अलावा पुलिस की जांच में पता चला कि ये कैब शनिवार देर रात लगभग 11 बजकर 30 मिनट गुरुग्राम के इफको चौक पर देखी गई है. इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि वीडियो की मदद कैब का नंबर ट्रेस किया तो वह गुड़गांव के रतन विहार की निकली। कार मालिक के घर पर ज्यादा जानकारी के लिए एक टीम भेजी गयी है। उन्होने कहा कि गाड़ी और ड्राइवर का पता लगा लिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस  द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक कैब सवार तीनों लोग एक दूसरे को पहले से जानते थे। लड़की का किसी बात पर लड़कों से झगड़ा हो गया जिसके बाद लड़की ने मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास कैब रूकवाकर बाहर निकल गयी। जिसके बाद लड़कों ने जबरदस्ती लड़की को कार में बैठा लिया।

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *