सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Delhi Pollution: कांग्रेस ने AAP-BJP पर साधा निशाना, देवेंद्र यादव का दावा- ‘दिल्ली सरकार…’

2 मिनट पढ़ें
Delhi Pollution

Delhi Pollution: कांग्रेस ने AAP-BJP पर साधा निशाना, देवेंद्र यादव का दावा- 'दिल्ली सरकार...'

Devender Yadav On Delhi Pollution: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार पर वायु प्रदूषण नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण दिल्लीवासियों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है. उन्होंने प्रदूषण के मसले पर बीजेपी के दोहरे रवैये को लेकर निशाने पर लिया.

देवेंद्र यादव के मुताबिक आप सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं. पिछले 10 वर्षों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कदम उठाने में केजरीवाल सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. नतीजन दिल्लीवासियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

‘विंटर एक्शन प्लान सिर्फ दिखावा ‘

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में विटंर एक्शन प्लान की घोषणा की थी, जिसमें ड्रोन के माध्यम से हॉटस्पॉट की वास्तविक समय पर निगरानी, एक विशेष टास्क फोर्स का गठन, धूल प्रदूषण पर नियंत्रण, मोबाइल एंटी स्मॉग गन का संचालन शामिल था.

‘दिल्ली की हवा पहले से ज्यादा जहरीली’ 

दिल्ली सरकार के 21-सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है. दिल्ली सरकार का यह प्लान सिर्फ कागजों पर ही अच्छा लग रहा है, लेकिन वास्तविकता में इसका कोई असर नहीं हो रहा है. वाहनों के प्रदूषण पर नियंत्रण, खुले में कचरा जलाना, पराली जलाना, औद्योगिक प्रदूषण, ग्रीन वॉर रूम जैसी कोशिशों के बावजूद दिल्ली की हवा पहले की तुलना में अधिक जहरीली हो गई है. एक्यूआई लगातार गंभीर अंकों पर पहुंच रहा है.

‘ठोस कदम उठाए दिल्ली सरकार’

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की टूटी सड़कों से धूल और वायु प्रदूषण बढ़ रहा है. सरकार जर्जर सड़कों की मरम्मत के बजाय कारपेटिंग करा रही है. यह दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. दिल्ली के वायु प्रदूषण को तभी नियंत्रित किया जा सकता है, जब दिल्ली सरकार प्रदूषण के मूल कारणों को दूर करने के लिए गंभीर प्रयास कर दूसरों को दोष देना बंद करेगी. उन्होंने दिल्ली सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने का आग्रह किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *