Home क्राइम Delhi Crome: दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन कवच 9.0: 92 नार्को अपराधी गिरफ्तार,...

Delhi Crome: दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन कवच 9.0: 92 नार्को अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स और अवैध शराब जब्त

0
54

Delhi Crome: दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन कवच 9.0: 92 नार्को अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स और अवैध शराब जब्त

दिल्ली के सभी 15 जिलों में क्राइम ब्रांच ने एक व्यापक अभियान ‘ऑपरेशन कवच 9.0’ चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 87 एनडीपीएस (नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) मामलों में कुल 92 नार्को अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अभियानों के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स, नकदी और अवैध शराब जब्त की है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस ऑपरेशन में 307 ग्राम हेरोइन, 33.165 किलोग्राम गांजा, 67 ग्राम हाइब्रिड गांजा, 610 ग्राम चरस, 22.25 ग्राम एमडीएमए, 2.26 ग्राम एलएसडी और 12.17 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

साथ ही दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 275 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 279 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 73 बीयर की बोतलें और 50,060 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई। आबकारी अधिनियम की धारा 40 ए और बी के तहत कुल 1183 व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी हुई है।

इसके अलावा, 61 शस्त्र अधिनियम मामलों में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से 4 अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, 9 देसी पिस्तौल/कट्टा, 9 जिंदा कारतूस और 41 चाकू बरामद हुए हैं।

जुआ अधिनियम के तहत 48 मामलों में 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से ₹1,19,840 नकद भी जब्त किया गया।

पुलिस ने 10 घोषित अपराधियों और 9 वाहन चोरों को भी गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 6 चोरी की स्कूटी और 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके अलावा 1685 वाहन डीपी अधिनियम की धारा 66 के तहत जब्त किए गए।

दिल्ली क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रहेगी ताकि राजधानी में कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here