सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्वक होली मनाने का जारी किया नोटिस

3 मिनट पढ़ें

होली मनाने से पहले दिल्ली पुलिस की अपील को जरूर पढ़े

यातायात उल्लंघन का पता लगाने और उचित कार्यवाही के लिए विशेष जाँच दल जिनमें 2033 यातायात अधिकारी शामिल हैं, को 287 प्रमुख चौराहों और 233 ड्रंकन पॉइंट्स और संवेदनशील पॉइंट्स पर होली महोत्सव पर तैनात किया जाएगा.

होली के त्योहार जितना रंग गुलाल उड़ता है और लोगों में जोश दिखता है. उतना ही कुछ हुड़दंगियों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को लेकर पुलिस को सतर्क होना पड़ता ताकि किसी प्रकार की अनहोनि न जाए. ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस और राज्यों में राज्य पुलिस अपने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ऐतिहाती कदम उठाती हैं. इनमें से एक कदम लोगों को अपील करना होता है. इसी प्रकार दिल्ली पुलिस ने होली के मौके पर दिल्ली वासियों से अपील की है.

दिल्ली पुलिस की अपील कुछ इस प्रकार है –

होली (धुलेंडी) का पर्व इस वर्ष 08 मार्च, 2023 (बुधवार) को मनाया जाएगा. दिल्ली यातायात पुलिस ने सड़कों पर पैदल चलने वालों और मोटर चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर-स्पीडिंग, लापरवाह ड्राइविंग, टेढ़ी-मेढ़ी ड्राइविंग, खतरनाक ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिग द्वारा ड्राइविंग, बिना हेलमेट के वाहन चलाना/सवारी करना, दोपहिया वाहनों पर स्टंट करना आदि को रोकने हेतु व्यापक यातायात व्यवस्था की है .

यातायात उल्लंघन का पता लगाने और उचित कार्यवाही के लिए विशेष जाँच दल जिनमें 2033 यातायात अधिकारी शामिल हैं, को 287 प्रमुख चौराहों और 233 ड्रंकन पॉइंट्स और संवेदनशील पॉइंट्स पर होली महोत्सव पर तैनात किया जाएगा. पी.सी.आर. और स्थानीय पुलिस दलों के साथ विशेष यातायात पुलिस जांच दल पूरी दिल्ली में विभिन्न सड़कों और प्रमुख स्थानों/चौराहों पर नशे में ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग आदि की जांच करने के लिए तैनात किये जायेंगे.

इसके अलावा, सड़क सुरक्षा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय समिति के निर्देशों के अनुसार, शराब पीकर गाड़ी चलाने, लाल बत्ती कूदने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने, खतरनाक ड्राइविंग और तेज गति के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया जाएगा और न्यूनतम 3 महीने की अवधि के लिए निलंबन का उत्तरदायी होगा. जिन वाहनों को नाबालिग/अनधिकृत व्यक्ति चलाते, स्टंट करते, बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पाए जाते है, उनके पंजीकृत मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

यातायात उल्लंघन से बचें

दिल्ली यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाना, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट के सवारी करना, गलत तरीके से गाड़ी चलाना आदि यातायात उल्लंघन से बचें.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *