Home दिल्ली-एनसीआर Delhi: दिल्ली में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल को गोली लगी, दो अपराधी गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल को गोली लगी, दो अपराधी गिरफ्तार

0
113

Delhi: दिल्ली में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल को गोली लगी, दो अपराधी गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में पुलिस और वांटेड अपराधियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को हुई जब पुलिस ने सशस्त्र डकैती में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एक मामले में वांटेड अपराधियों की मौजूदगी की पुष्टि के बाद कार्रवाई की।

संदिग्धों ने पुलिस टीम को देखते ही भागने की कोशिश की। हेड कांस्टेबल विकास और कांस्टेबल संदीप ने उनका पीछा किया, लेकिन अपराधियों ने गोली चला दी। इस दौरान संदीप के पेट और बाएं हाथ में गोली लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो लोडेड देसी पिस्तौल बरामद की।

वहीं, पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 वर्षीय वांटेड अपराधी आकाश झा उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया। वह गोलीबारी में घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह लूट, गोलीबारी और मारपीट के कई मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here