सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Delhi Police Encounter: दिल्ली में तड़के एनकाउंटर, भाऊ गैंग का खूंखार गैंगस्टर अंकित गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई से माचा हड़कंप

3 मिनट पढ़ें

Delhi Police Encounter: दिल्ली में तड़के एनकाउंटर, भाऊ गैंग का खूंखार गैंगस्टर अंकित गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई से माचा हड़कंप

दिल्ली में शनिवार सुबह एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन देखने को मिला, जब एंटी नारकोटिक्स सेल और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम का भाऊ गैंग के कुख्यात गैंगस्टर अंकित के साथ एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का मानना है कि गिरफ़्तार अंकित से पूछताछ के दौरान गैंग की आपराधिक गतिविधियों और अन्य सदस्यों के बारे में कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।
एनकाउंटर दिल्ली के भीतर एक व्यस्त इलाके में हुआ। घटना के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच एक बाइक गिरी हुई है और आसपास पुलिसकर्मियों का भारी जमावड़ा दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर FSL (Forensic Science Laboratory) की टीम भी मौजूद रही, जो मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर की गंभीरता को देखते हुए लगभग 10 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
अंकित, जिस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था, भाऊ गैंग का सक्रिय सदस्य है। यह गैंग हिमांशु भाऊ के नाम से संचालित होता है, जिसका संबंध हरियाणा के रोहतक जिले के रिटौली गांव से है। हैरानी की बात यह है कि हिमांशु भाऊ ने सिर्फ 17 साल की उम्र से अपराध की दुनिया में कदम रखकर अपने गैंग को खड़ा किया और धीरे-धीरे उसकी आपराधिक गतिविधियों की सूची लंबी होती चली गई।
हिमांशु भाऊ के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, अवैध हथियार और धमकी जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी खतरनाक गतिविधियों को देखते हुए केवल 21 वर्ष की उम्र में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया था, और उस पर 2.5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है।
सूत्रों के अनुसार, हिमांशु भाऊ इस समय विदेश में बैठकर अपने गैंग को सक्रिय रूप से संचालित कर रहा है और दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में गैंग की गतिविधियां फैली हुई हैं। पुलिस उसके ठिकाने और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
दिल्ली में हुए इस एनकाउंटर के बाद कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि अपराधी भले कितनी भी चालाकी से बचने की कोशिश करें, लेकिन कानून से बच पाना संभव नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *