सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़ किया, 10 गिरफ्तार, हाई-एंड विदेशी हथियार जब्त

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़ किया, 10 गिरफ्तार, हाई-एंड विदेशी हथियार जब्त

दिल्ली। राजधानी में Delhi Police Crime Branch ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस नेटवर्क से पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जुड़े हुए थे। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 10 प्रमुख ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से उच्च तकनीक वाले विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पास से चेक गणराज्य निर्मित सब-मशीन गन, इटली की बेरेटा, जर्मनी की वाल्थर, PX-5.7 पिस्टल और अन्य कुल 21 हाई-एंड हथियार और लगभग 200 कारतूस बरामद किए गए। PX-5.7 पिस्टल खासतौर पर विशेष बलों (Special Forces) द्वारा इस्तेमाल की जाती है, जिससे यह मामला और गंभीर हो जाता है।

पुलिस ने बताया कि ये हथियार पाकिस्तान से तस्करी कर भारत-नेपाल सीमा के रास्ते दिल्ली में लाए जा रहे थे। यहां से इन्हें दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में सक्रिय कुख्यात अपराधी गिरोहों तक पहुंचाया जाना था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि इस मॉड्यूल का संचालन दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से किया जा रहा था।

Advertisement

बरामद हथियारों में शामिल हैं: सब-मशीन गन (चेक गणराज्य), PX-5.7 पिस्टल, स्टोएगर (तुर्की निर्मित), PX-3 (चीन निर्मित), शैडो CZ (चेक गणराज्य), बेरेटा (इटली), टॉरस (ब्राजील), और वाल्थर (जर्मनी) — ये सभी सेमी-ऑटोमैटिक हथियार उच्च तकनीक वाले और अवैध रूप से भारत में लाए गए थे।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों का उपयोग किसी बड़ी वारदात या संभावित आतंकी गतिविधि में तो नहीं होने वाला था। इस सफलता से दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और अपराधी गिरोहों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि राजधानी में अवैध हथियारों की आपूर्ति को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *