सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Police ASI Death: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ड्यूटी के दौरान ASI की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद अंतिम पल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Police ASI Death: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ड्यूटी के दौरान ASI की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद अंतिम पल

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में रविवार सुबह करीब 9 बजकर 22 मिनट पर दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। मृतक एएसआई कोर्ट के सिक्योरिटी विंग में तैनात थे और ड्यूटी पर थे। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें एएसआई मुस्कुराते हुए कोर्ट परिसर में प्रवेश करते, साथी से हाथ मिलाते और फिर अचानक जमीन पर गिरते हुए नजर आए।

घटना के बाद तुरंत पुलिसकर्मी और आसपास मौजूद लोग उनकी मदद को दौड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक था।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एएसआई अपने कंधे पर बैग लटकाए कोर्ट परिसर में प्रवेश कर रहे थे, साथी से हाथ मिला रहे थे और एस्केलेटर की ओर बढ़ रहे थे। कुछ ही कदम आगे बढ़ते ही वह अचानक गिर पड़े। इस घटना ने पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ा दी है।

साथी कर्मचारियों और परिजनों ने बताया कि कुछ ही देर पहले तक एएसआई पूरी तरह सामान्य और स्वस्थ नजर आ रहे थे। इस दुखद हादसे ने पुलिसकर्मियों की तनावपूर्ण ड्यूटी और व्यस्त दिनचर्या पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजन बुरी तरह से आहत हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *