सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विवेक विहार में कार चोरी गैंग का फिल्मी अंदाज में खात्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विवेक विहार में कार चोरी गैंग का फिल्मी अंदाज में खात्मा

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली पुलिस की वेस्ट डिस्ट्रिक्ट एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड और कुख्यात वाहन चोरों के एक गिरोह के बीच फिल्मी अंदाज में टकराव देखने को मिला। यह पूरी घटना किसी एक्शन फिल्म के सीन से कम नहीं थी, जिसमें तेज रफ्तार गाड़ियां, टक्कर, लोगों की चीख-पुकार और आखिरकार बदमाशों की गिरफ्तारी शामिल रही।

पुलिस को लंबे समय से यूपी से सक्रिय एक अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह की तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर वेस्ट डिस्ट्रिक्ट AATS ने विवेक विहार इलाके में जाल बिछाया। देर रात एक सफेद रंग की सेलटोस कार में सवार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क पर खड़े कई पब्लिक वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Advertisement

स्थिति उस समय बेहद गंभीर हो गई, जब आरोपियों ने भागते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। जान का खतरा देखते हुए AATS की टीम ने तत्काल सख्त कदम उठाए। पुलिसकर्मियों ने हथौड़ों और डंडों की मदद से कार के शीशे तोड़े और बदमाशों को बाहर निकालकर काबू में लिया। इस दौरान इलाके में मौजूद लोगों ने भी साहस दिखाते हुए पुलिस का साथ दिया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने में मदद की, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मौके से चोरी की गई कार को जब्त कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी कारों की चोरी कर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इस साहसिक कार्रवाई से दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि अपराधियों के लिए राजधानी में कोई जगह नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *