Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Police Action: दीपावली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, रघुबीर नगर...

Delhi Police Action: दीपावली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, रघुबीर नगर में मिठाई के गोदाम से 2500 किलो मिलावटी मावा जब्त

0
42

Delhi Police Action: दीपावली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, रघुबीर नगर में मिठाई के गोदाम से 2500 किलो मिलावटी मावा जब्त

त्योहारों के मौसम में जहां बाजारों में मिठाइयों की खुशबू और खरीदारी की रौनक बढ़ रही है, वहीं मिलावटखोरों की सक्रियता भी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसी खतरनाक साजिश का पर्दाफाश किया है, जो हजारों लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। दक्षिणी रेंज क्राइम ब्रांच की टीम ने रघुबीर नगर इलाके में एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 2500 किलो मिलावटी मिठाई बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, डीसीपी आदित्य गौतम के निर्देशन में दक्षिणी रेंज क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के एक गोदाम में दीपावली के लिए बड़ी मात्रा में मिलावटी मावा और नकली मिठाई तैयार की जा रही है। इस सूचना के आधार पर छापा मारते हुए पुलिस ने मिल्क केक और कलाकंद के सैकड़ों बॉक्स बरामद किए, जिनमें प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थों का उपयोग किया गया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये मिठाइयां दीपावली के दौरान दिल्ली के विभिन्न बाजारों और दुकानों में सप्लाई की जानी थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 2000 से 2500 किलो तक मिठाई जब्त की और सभी उत्पादों को सील कर जांच के लिए भेज दिया।

अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि त्योहारों के समय मिलावटखोर सक्रिय होकर नकली मिठाई तैयार कर आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने की फिराक में रहते हैं। पुलिस अब गोदाम संचालक, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है ताकि इस मिलावटखोरी के पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जा सके।

क्राइम ब्रांच ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के समय मिठाई खरीदते वक्त सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here