Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Police Action: सोशल मीडिया स्टंटबाजी पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, GT...

Delhi Police Action: सोशल मीडिया स्टंटबाजी पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, GT रोड पर ब्लैक स्कॉर्पियो से खतरनाक ड्राइव करने वाला युवक गिरफ्तार

0
37

Delhi Police Action: सोशल मीडिया स्टंटबाजी पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, GT रोड पर ब्लैक स्कॉर्पियो से खतरनाक ड्राइव करने वाला युवक गिरफ्तार

दिल्ली में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक स्टंटबाजी के एक वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले की टीम ने सख्त कदम उठाया है। जीटी रोड पर ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी से जानलेवा स्टंट कर अपनी और आम लोगों की जान खतरे में डालने वाले युवक को पुलिस ने महज 2 से 3 घंटे के भीतर ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और बेहद खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा गया कि आरोपी चलती गाड़ी से अचानक मोड़ काट रहा था, तेज गति में लेन बदल रहा था और अन्य वाहन चालकों को डराते हुए सड़क पर अराजकता फैला रहा था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से मुरथल जा रहा था और इसी दौरान जीटी रोड पर उसने स्टंटबाजी शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में स्कॉर्पियो गाड़ी के पीछे बड़े अक्षरों में “दाऊद” लिखा हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस के लिए आरोपी तक पहुंचने का अहम सुराग साबित हुआ। इसी पहचान के आधार पर पुलिस ने गाड़ी और युवक की लोकेशन ट्रेस की और कुछ ही घंटों में उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के चक्कर में ऐसी जानलेवा हरकतों से बचें, क्योंकि कानून ऐसे मामलों में किसी तरह की ढील नहीं बरतेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here