नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर दिल्ली की जनता नें लगाई मुहर : गुरमीत सिंह सूरा

0
143
नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर दिल्ली की जनता नें लगाई मुहर : गुरमीत सिंह सूरा
नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर दिल्ली की जनता नें लगाई मुहर : गुरमीत सिंह सूरा

नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर दिल्ली की जनता नें लगाई मुहर : गुरमीत सिंह सूरा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,भाजपा के सभी सातो नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों को, भाजपा के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दिल्ली में लगातार तीसरी बार सातों लोकसभा सीटों को जीतने के लिए बहुत बहुत बधाई देते हुए भाजपा पश्चिमी जिले के सह प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा ने कहा की सभी सातों सांसदों को शुभकामनाएं एवं भाजपा को लगातार दिल्ली में तीसरी बार सातों लोकसभा सीटों को जितवाने के लिए दिल्ली की जनता का आभार। गुरमीत सिंह ने कहा की दिल्ली की जनता ने भाजपा और नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास के कार्यों पर अपना वोट दिया है और भाजपा को दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों को जितवाकर जनता ने यह बात भी साबित कर दी है कि भाजपा ने और भाजपा के पिछले सांसदों ने दिल्ली में विकास कार्य किए थे और इतने बेहतरीन विकास कार्य किए थे कि जनता ने फिर से दिल्ली में भाजपा और भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाई है ताकि भाजपा के नेतृत्व में फिर से भाजपा के सभी सातो सांसद दिल्ली में बेहतर से बेहतरीन विकास कार्य करे।

गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा की दिल्ली में भाजपा के द्वारा सातों लोकसभा सीटों को जीतने का एक श्रेय भाजपा के सभी सातो प्रत्याशियों की काबिलियत को भी जाता है क्योंकि लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान भाजपा के सभी सातो प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताएं, अपने विचार जनता के सामने रखे जिससे जनता को भाजपा के प्रत्याशियों को समझने का मौका मिला और जनता आसानी से भाजपा के प्रत्याशियों से जुड़ पाई। गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा की मैं भाजपा को दिल्ली में लगातार तीसरी बार सातों लोकसभा सीटों को जितवाने के लिए पुनः दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं और जो भरोसा दिल्ली की जनता ने भाजपा पर दिखाया है उस भरोसे पर खरे उतरने के लिए भाजपा के सातो सांसद पूरी ईमानदारी और मेहनत से दिल्ली के लिए कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here