सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जुर्माने के लिए तो वोट दिया नहीं था दिल्ली की जनता नें केजरीवाल को : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
जुर्माने के लिए तो वोट दिया नहीं था दिल्ली की जनता नें केजरीवाल को : मुकेश बंसल

जुर्माने के लिए तो वोट दिया नहीं था दिल्ली की जनता नें केजरीवाल को : मुकेश बंसल

Advertisement

जुर्माने के लिए तो वोट दिया नहीं था दिल्ली की जनता नें केजरीवाल को : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जनता की जरूरतों को तो पूरा करने से रहे उल्टा जनता पर ही दो हजार रुपयों का जुर्माना लगा कर वसूली कर रहे है, दिल्ली सरकार के नए निर्देश जिसके अनुसार अगर कोई भी दिल्ली में पेयजल बर्बाद करता है तो उस पर दो हजार रुपयों का जुर्माना लगाया जाएगा पर ऐसा कहना है कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल का।

मुकेश बंसल ने कहा की दिल्ली की जनता ने अपना बहुमूल्य वोट दे कर अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था यह सोच कर कि अरविंद केजरीवाल में शायद शासन करने की अच्छी क्षमता और समझ है लेकिन अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार तो इतनी धूर्त निकली की जिस जनता ने उन्हें अपनी सेवा करने का मौका दिया उसी जनता के ऊपर अब अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार इस बात पर भी जुर्माना लगा रही है की वह पेयजल का उपयोग अन्य कार्यों में न करे।

Advertisement

मुकेश बंसल ने आगे कहा की मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार से यह सवाल पूछता हूं की क्या इसी लिए दिल्ली की जनता ने आपको अपना बहुमूल्य वोट दे कर दिल्ली की सत्ता पर बिठाया था की जब दिल्ली में गर्मी बढ़े और दिल्ली की जनता को पेयजल की अधिक जरूरत हो तो आप बहाने मारना शुरू कर दे और पेयजल की बर्बादी के नाम पर दिल्ली की जनता के ऊपर ही दो हजार रुपयों का जुर्माना लगाते हुए जनता को लूटे। मुकेश बंसल ने आगे अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार को सलाह देते हुए कहा की आप दिल्ली की सत्ता पर काबिज है, जनता ने आपको वोट दे कर वहां तक पहुंचाया है तो जनता के बहुमूल्य वोट का सम्मान रखते हुए कार्य कीजिए, बहाने नहीं और अगर दिल्ली की जनता के लिए कार्य करने में आप असमर्थ है तो अपना पद छोड़ दीजिए, दिल्ली की जनता को धोखा मत दीजिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *