सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Name Plate Controversy: दिल्ली में फल और सब्जी वाले लगाने लगे नेम प्लेट और भगवा झंडा, जानें क्या है वजह?

2 मिनट पढ़ें
Delhi Name Plate Controversy

Delhi Name Plate Controversy: दिल्ली में फल और सब्जी वाले लगाने लगे नेम प्लेट और भगवा झंडा, जानें क्या है वजह?

Advertisement

Delhi Name Plate Controversy: दिल्ली में फल और सब्जी वाले लगाने लगे नेम प्लेट और भगवा झंडा, जानें क्या है वजह?

 

Delhi News: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान फल और सब्जी बेचने वालों के नेम प्लेट लगाने के आदेश के बाद विवाद खड़ा हो गया था, वहीं अब ऐसा ही कुछ राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है. वेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ और ईस्ट दिल्ली के विनोदनगर इलाके में फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदार नेम प्लेट और भगवा झंडा लगाने लगे है. जिसकी खूब चर्चाएं हो रही है.

दरअसल, नजफगढ़ में फल और सब्जी वालों ने जो नेम प्लेट लगाई है उसपर व्यापार मंडल एसोशिएशन की तरफ से दुकानदार का नाम, मोबाइल नंबर और ठेले का नंबर भी लिखा गया है. जिसको लेकर ठेलों वालों का कहना है कि जब कुछ लोग खराब काम करते हैं तो उनकी वजह से सबका नाम खराब होता है.

Advertisement

‘नेम प्लेट किसी पर थोपी नहीं गई’
मामले को लेकर बीजेपी पार्षद अमित खड़खड़ी का कहना है कि नेम प्लेट किसी पर थोपी नहीं गई है. इसमें मंडियों की सहमति है. इसकी रिपोर्ट इलाके के एसडीएम के अलावा एमसीडी और दिल्ली पुलिस को जाएगी. सुरक्षा के लिहाज से ये कदम उठाया गया है. वहीं दूसरी तरफ विनोद नगर इलाके में फल और सब्जी बेचने वालों ने अपनी धार्मिक पहचान के लिए भगवा झंडे लगाए हुए हैं. जिसको लेकर बीजेपी पार्षद रवि नेगी ने कहा कि विनोद नगर के ई-ब्लॉक, श्रीराम चौक, नालंदा चौक पर ऐसा किया गया है.

‘पेमेंट करते है तो बदल जाती है पहचान’
रवि नेगी ने आगे कहा कि त्योहारों के दौरान महिला कीर्तन मंडली और आरड्ब्लूए ने शिकायत की थी कि जब वे सामान खरीदने के बाद पेमेंट करते हैं तो दुकानदार की पहचान बदल जाती है. जिससे उनकी सनातन की आस्था खतरे में पड़ जाती है. इसलिए पटपड़गंज विधानसभा में अभियान जारी रहने वाला है. उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते दुकानदारों और रेहड़ीवालों से अपील की गई कि दुकानदारों को भगवा झंडा लगाना चाहिए. हमने सिर्फ सनातन धर्म का पालन करने वालों को ऐसा कहा हम मुस्लिमों के पास नहीं गए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *