सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Delhi Murder: खजूरी खास में अक्की डॉन की गोली मारकर हत्या, गैंगवार एंगल से जांच

2 मिनट पढ़ें

Delhi Murder: खजूरी खास में अक्की डॉन की गोली मारकर हत्या, गैंगवार एंगल से जांच

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में राजा उर्फ अक्की डॉन उर्फ आकिल नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, घटना खजूरी खास के एफ-ब्लॉक इलाके में हुई, जहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अक्की को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने लगातार कई राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से करीब तीन गोलियां अक्की को लगीं।

फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में अक्की को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक राजा उर्फ अक्की डॉन का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। इसी वजह से पुलिस इस हत्या को आपसी रंजिश और गैंगवार के एंगल से जोड़कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुरानी दुश्मनी को हत्या की बड़ी वजह माना जा रहा है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राहुल अलवल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *