सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 24 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Tiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवानाSiwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान में पटाखों से भरे मकान में भीषण धमाके, 4 लोगों की मौत की पुष्टि; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ाMCD Salary Hike: जन स्वास्थ्य कर्मचारियों के समान वेतन पर नजर, दिवाली से पहले नई बढ़ोतरी की पुष्टि बाकी

दिल्ली MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 दिसंबर को वोटिंग, 7 को आएंगे नतीजे

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली में MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव के घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली चुनाव आयुक्त ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में 70 में 68 विधानसभा में 250 वॉर्ड चुनाव के लिए निर्धारित हैं। दिल्ली कैंट और दिल्ली विधानसभा एमसीडी से बाहर हैं। इनमें से 42 सीटें SC के लिए और 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं SC महिलाओं के लिए 21 सीटें आरक्षित हैं। दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं।  लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए 1,46,73,847 मतदाता 13,665 केंद्रों पर मत डालेंगे। चार दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव में एक उम्मीदवार आठ लाख रुपये खर्च कर सकेगा। पिछले चुनाव में 5.75 लाख रुपये खर्च करने की सीमा थी। सामान्य वर्ग के वार्ड में एक उम्मीदवार को पांच हजार रुपये जमानत राशि जमा करानी होगी, जबकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों में जमानत राशि ढाई हजार रुपये होगी। विजय देव बताया कि दिल्ली राज्य चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और उसने एमसीडी चुनाव में निर्वाचन आयोग के नियम व शर्तों को अपनाने का निर्णय लिया है। इस तरह वह मतदान में ईवीएम का उपयोग करेंगे। उम्मीदवार के नाम के साथ उसका फोटो भी लगाया जाएगा। इसमें मतदाताओं के उम्मीदवार पसंद न होने पर नोटा का बटन की सुविधा दी जाएगी। हर वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र बनाया जाएगा। इसका संचालन महिला अधिकारी व कर्मचारी करेंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *