समस्याओं के समाधान के लिए रामबाण साबित होगा दिल्ली मित्र एप : दीपक गाबा
* एक क्लिक पर होगा सभी समस्याओं का समाधान
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार लोगो के लिए दिन प्रतिदिन विकास की नई -नई योजना तो लेकर आ ही रही है और उन पर तेजी से काम भी चल रहा है | सरकार लोगो की समस्याओं और उनके समाधान के लिए भी चिंतित है और उस तरफ कदम भी बढ़ा रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली सरकार के किसी विभाग, नगर निगम या दिल्ली पुलिस से अगर लोगो शिकायत है तो दिल्ली मित्र ऐप से वो शिकायत कर सकते हैं.यही नहीं हर सप्ताह बुधवार सुबह 10-12 बजे तक खुद आकर भी शिकायत कर सकते हैं |
शिकायत किस चरण में है और अभी तक उस पर क्या कार्रवाई हो रही है उसकी सूचना वक्त-वक्त पर मोबाइल में मैसेज के जरिए आपको आती रहेगी. लोगों के लोगों की समस्याओं को प्रभावी रूप से सुलझाने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को ये फैसला लिया है | दीपक गाबा कहते हैं सरकार के इस फैंसले से दिल्ली की जनता को बड़ी राहत मिलेगी | अब एक ही ऐप ‘दिल्ली मित्र ऐप- जन शिकायत समाधान’ प्रणाली के जरिए उनकी सभी शिकायतों का निवारण किया जाएगा | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि सरकार का यह निर्णय शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. विशेष बात यह है कि इस ऐप से दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, नगर निगम समेत सभी विभागों से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा. शिकायतों का हर हाल में समाधान करने के लिए सिस्टम को बेहद मजबूत बनाया गया है और निगरानी की ठोस व्यवस्था की गई है |
दीपक गाबा कहते हैं राजधानी में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि एक क्लिक पर जनता की समस्याओं का समाधान हो सकेगा | दीपक गाबा कहते हैं सरकार नें ऐसी व्यवस्था की है शिकायतों को डिजिटल करने का फायदा ये होगा कि उसकी हर स्तर पर निगरानी होगी और जब तक उसका समाधान नहीं हो जाएगा, तब तक वरिष्ठ अधिकारी उस पर निगाह रखेंगे. मुख्यमंत्री का कहना है कि इसी उद्देश्य से ‘दिल्ली मित्र’ नामक एकीकृत मंच तैयार किया गया है, जो न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन और गुड गवर्नेंस की भावना को मूर्त रूप देगा.
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि दिल्ली के लोग अब इस ऑनलाइन सिंगल विंडो के जरिए चार आसान माध्यमों से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, इनमें वेब पोर्टल, मोबाइल एप्लिकेशन व्हाट्सएप और कॉल सेंटर शामिल हैं. लोग दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, डीडीए, दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट से जुड़ी शिकायतें यहां दर्ज करा सकेंगे. उन्होंने बताया जो लोग कागज पर लिखी शिकायतें देंगे. उन्हें डिजिटलाइज कर इस ऐप में डाल दिया जाएगा. इन शिकायतों को मुख्यमंत्री कार्यालय, सभी कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव व सभी विभागों के कार्यालयों में जमा किया जा सकेगा |
दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली के लोग अपने मोबाइल ओटीपी के माध्यम से पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप पर लॉगिन कर सकेंगे. प्रत्येक शिकायत के लिए 100 प्रतिशत फीडबैक का प्रावधान होगा. यदि कोई नागरिक निवारण से संतुष्ट नहीं होता तो उसकी नकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाएगी ताकि बेहतर निवारण हो सके. अगर शिकायतकर्ता फिर भी संतुष्ट नहीं है तो उसे तीसरा अवसर भी मिलेगा. यही नहीं शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी स्थिति की जानकारी नागरिकों को प्रत्येक चरण पर एसएमएस अलर्ट के माध्यम से दी जाएगी. इससे शिकायतकर्ता को यह पता चलता रहेगा कि उनकी समस्या किस स्तर पर और किस चरण में है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतों के समयबद्ध निपटान के लिए प्रत्येक विभाग जन शिकायत समाधान अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिना किसी पूर्व नियुक्ति के नागरिकों से प्रत्यक्ष रूप से मिलें और उनकी शिकायतों का समाधान करें |



