सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली के उपराज्यपाल ने आधिकारिक निवास पर 15 करोड़ रुपये खर्च करने के दावे को खारिज किया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने राजनिवास के नवीनीकरण पर 15 करोड़ रुपये खर्च करने के आम आदमी पार्टी के आरोप को रविवार को खारिज किया। सक्सेना ने कहा कि उनका घर हर व्यक्ति लिए खुला है और कोई भी वहां आकर देख सकता है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया था कि सक्सेना ने अपने आधिकारिक निवास की मरम्मत पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए, जो छह एकड़ जमीन पर बना है। उन्होंने कहा था कि इसकी तुलना में दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए केवल एक एकड़ में नया घर बनाया गया है। एक कार्यक्रम से इतर सक्सेना ने कहा, ‘‘राजनिवास सभी के लिए खुला है और कोई भी आकर खुद इसे देख सकता है।’’

राज निवास द्वारा, 27 अप्रैल को जारी एक आदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा आवास के नवीनीकरण में की गई कथित घोर अनियमितताओं पर केंद्रित रिपोर्ट का हवाला दिया गया था। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को जारी आदेश के मुताबिक, उपराज्यपाल ने कई मीडिया रिपोर्ट और इस मुद्दे की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इच्छा जताई है कि इस मामले में सभी प्रासंगिक रिकॉर्ड तुरंत सुरक्षित किए जाएं और इन्हें सुरक्षा के लिहाज से कब्जे में ले लिया जाए।

Advertisement

रिकॉर्ड की जांच के बाद, एक तथ्यात्मक रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर उपराज्यपाल के अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया जाए। संजय सिंह और राघव चड्ढा सहित कई आप नेताओं ने प्रधानमंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आवासों पर खर्च का हवाला देते हुए केजरीवाल का बचाव किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *