सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली के LG बोले डस्ट फ्री हो दिल्ली तो AAP ने साधा निशाना, कहा- ‘वायु प्रदूषण पर उनका…’

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली के LG

दिल्ली के LG बोले डस्ट फ्री हो दिल्ली तो AAP ने साधा निशाना, कहा- 'वायु प्रदूषण पर उनका...'

Advertisement

Delhi Air Pollution: दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के अधिकारियों से सात से 10 दिनों के अदर ‘धूल मुक्त दिल्ली’ (Dust Free Delhi) अभियान शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड सहित सभी संबंद्ध सरकारी एजेंसियों को सर्दियों के मौसम से पहले ही यह कदम उठाने को कहा गया है. एलजी के आदेश को आम आदमी पार्टी (आप) ने ‘श्रेय लेने की रणनीति’ करार दिया है.

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी के आदेश पर कहा कि इस मसले पर एक सर्व-विभागीय बैठक बुलाई गई थी, लेकिन मुख्य सचिव की अनुपलब्धता के कारण यह नहीं हो सकी.

‘सड़क की धूल सबसे बड़ी चुनौती’

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एलजी ने कहा कि सर्दी शुरू होने से पहले वायु प्रदूषण को लेकर अभियान चलाने से दिल्ली के लोगों को इससे होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी. दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा कि सड़क की धूल से होने वाला प्रदूषण वायु प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है. बारिश रुकने के साथ ही सड़कों पर सूखी मिट्टी या गाद भी वायु प्रदूषण का कारण बन रही हैं.

‘आपसी तालमेल से सभी एजेंसियां करें काम’

Advertisement

एलजी ने सड़क स्वामित्व वाली एजेंसियों मुख्य रूप से एमसीडी और पीडब्ल्यूडी को सलाह दी है कि वे सड़कों से धूल साफ करें, उसे जमने न दें और उसे निर्धारित डंपिंग स्थलों पर ले जाएं. एमसीडी, आईएफसीडी और डीजेबी के अधिकारियों को आपसी तालमेल से गाद या कीचड़ को शहर से बाहर ले जाने को कहा है.

उन्होंने कहा कि इससे राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने और अक्टूबर में जलभराव को रोकने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि अगर बारिश फिर से होती है तो गीली मिट्टी या गाद को नालियों और सीवर लाइनों को जाम होने से बचाने के लिए लगातार हटाना होगा.

बता दें कि दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार (20 सितंबर) को वायु प्रदूषण को लेकर एक बैठक में अधिकारियों से सात से 10 दिनों में ‘धूल मुक्त दिल्ली’ अभियान शुरू करने का निर्देश दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *