Home आमने सामने  Pravesh Sharma: दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाएं मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनेंगी :...

 Pravesh Sharma: दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाएं मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनेंगी : प्रवेश शर्मा

0
14

 Pravesh Sharma: दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाएं मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनेंगी : प्रवेश शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने 1 अगस्त 2026 से दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसी विषय पर बात करते हुए दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार की यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है बल्कि ये राशि महिलाओं को रोजाना के खर्चों में मदद करेगी और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की इस योजना से लगभग 17 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा। श्री शर्मा ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाएं दिल्ली सरकार के आधिकारिक दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल पर जाएं, वहां पर नया रजिस्ट्रेशन करें, मोबाइल नंबर और आधार से सत्यापन पूरा करें, मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, भुगतान प्राप्त करने का विकल्प चुनें और आवेदन जमा करने के बाद रसीद को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना का आसानी से लाभ प्राप्त कर सकें। श्री शर्मा ने बताया कि इस योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज में आधार कार्ड, दिल्ली वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर, सांसद या विधायक की अनुशंसा वाला पत्र, दस साल के निवास का प्रमाण और आयु प्रमाण पत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निवास प्रमाण के तौर पर राशन कार्ड, बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य मान्य दस्तावेज लगाए जा सकते हैं और आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं की मार्कशीट, पैन कार्ड, आधार या वोटर आईडी जैसे दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे। श्री शर्मा ने बताया कि सभी दस्तावेज साफ और सही होने चाहिए ताकि आवेदन में किसी तरह की परेशानी ना आए। उन्होंने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के शुरू होने से दिल्ली की महिलाएं बहुत खुश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here