प्रदूषण से निपटने को तैयार हो रही है दिल्ली : दीपक गाबा

0
29
दीपक गाबा
प्रदूषण से निपटने को तैयार हो रही है दिल्ली : दीपक गाबा

प्रदूषण से निपटने को तैयार हो रही है दिल्ली : दीपक गाबा

* दिल्ली को शुद्ध करने का काम हुआ शुरू

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) राजधानी दिल्ली में सर्दी के मौसम में प्रदूष्ण तेजी के साथ बढ़ता है इससे निपने के लिए दिल्ली की सरकार नें अभी से तैयारी शुर कर दी है ताकि समय से पहले समस्या से निपटा जा सके | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं अपने 11 साल के शासन में दिल्ली को जहरीली बना कर गई आम आदमी पार्टी की सरकार के कारनामों से निपटने के लिए दिल्ली सरकार को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है |

दीपक गाबा कहते हैं राजधानी दिल्ली में आने वाली सर्दियों में छह नए एयर मॉनिटरिंग स्टेशन शुरू हो जाएंगे। दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमिटी ( डीपीसीसी ) ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। वर्क अवॉर्ड होने के बाद यह काम 45 दिनों में पूरा करना होगा। ये सभी नए स्टेशन ग्रीन एरिया में लगाए जाएंगे। दीपक गाबा बताते हैं दिल्ली में तकरीबन 40 मॉनिटरिंग स्टेशन हैं।

नए छह मॉनिटरिंग स्टेशन साउथ दिल्ली के इग्नू, जेएनयू, नई दिल्ली के डीओएस/इसरो/अर्थ स्टेशन और दिल्ली कैंट, सेंट्रल दिल्ली के कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और साउथ वेस्ट दिल्ली के नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी के वेस्ट कैंपस में लगाए जाएंगे। ऐसा होने से प्रदूष्ण को कम करने में बड़ी राहत मिलेगी | दीपक गाबा कहते हैं प्रदूषण से निपटने के लिए सर्दियों तक इंतजार करने की बजाय दिल्ली को शुद्ध करने का काम दिल्ली सरकार पहले से ही शुरू कर चुकी है छह नए स्टेशनों की स्थापना की घोषणा मार्च में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की थी। वर्तमान में, दिल्ली में अलीपुर, आनंद विहार, आया नगर, बवाना, बुराड़ी, चांदनी चौक, डीटीयू, द्वारका, आइजीआइ एयरपोर्ट, आईएचबीएएस, आइटीओ, जहांगीरपुरी, लोधी रोड, नजफगढ़ और नरेला जैसे स्थानों पर तकरीबन 40 निगरानी स्टेशन हैं।

कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों की निगरानी नहीं की जाती है। कुछ स्टेशन असोला भट्टी वन और सिरी फोर्ट जैसे कम आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित हैं। कुछ स्टेशन कम आबादी वाले क्षेत्रों जैसे आईएचबीएएस, श्री अरबिंदो मार्ग, असोला भट्टी वन रेंज के भीतर करणी सिंह शूटिंग रेंज और हौज खास जंगल के पास सिरी फोर्ट में स्थित हैं। दीपक गाबा कहते हैं ट्रिपल इंजन सरकार दिल्ली की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जिसके परिणाम आने वाले समय में जनता को देखने को मिलेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here