सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है दिल्ली : विनोद जायस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है दिल्ली : विनोद जायस

 

* बुधवार को रही दिल्ली विश्व में सबसे प्रदूषित

Advertisement

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अपने हर काम को वर्ल्ड लेवल का बताने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोगो को यह भी बताना चाहिए प्रदूषण के मामले में भी दिल्ली वर्ल्ड लेवल पर टॉप है और हम लोग इस ओर कुछ नहीं कर पा रहे | हाँ बयानबाजी जरुर वर्ल्ड लेवल की कर रहे हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का |

ठाकुर विनोद जायस बताते हैं आईक्यू एयर के मुताबिक राजधानी दिल्ली बुधवार को दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में रही |सीपीसीबी के एयर बुलेटिन के मुताबिक राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 395 रहा | इसे गंभीर स्तर का माना जाता है | और बवाना में तो इसका स्तर 440 तक मापा गया वहीं नेहरू नगर में 433 बना रहा | आलम यह है कि राजधानी गहरे स्मॉग की चपेट में है और लोग बेहद परेशानियों का सामना करने पर विवश है |

विनोद जायस कहते है दिल्ली की सरकार पर ना तो एनं .जी.टी.की फटकार का असर है और ना ही सुप्रीम फटकार का | लोग परेशान है और सरकार आरोप प्रत्यरोप में फंसी है | विनोद जायस कहते है यह समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं समस्या के निदान का है | विनोद जायस कहते है केजरीवाल सरकार ना तो पंजाब की पराली सिस्टम को सुधर पाए हैं और ना ही दिल्ली की जनता को कोई राहत दिला पाए हैं | विनोद जायस कहते है दमघोटू खतरनाक प्रदूषण के कारण दिल्ली के अस्पतालों में मरीज की संख्या लगातार बढ़ रही है। सांस, दमे, फेफड़ों की समस्या ग्रस्त मरीज को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को सलाह दे रही है परंतु प्रदूषण को पूरी तरह खत्म करने के लिए कारगर कदम नहीं उठा रही है। विश्व में आज दिल्ली की पहचान दमघोटू प्रदूषण वाले शहर के रूप में हो रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *