सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Delhi Hit and Run: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलकर फरार हुआ कार चालक, CCTV खंगाल रही पुलिस

3 मिनट पढ़ें

Delhi Hit and Run: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलकर फरार हुआ कार चालक, CCTV खंगाल रही पुलिस

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक सर्किल क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हिट एंड रन की घटना सामने आई, जिसने कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सराय जुलेना रेड लाइट पर ड्यूटी के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल सराय जुलेना रेड लाइट पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक कथित तौर पर गलत दिशा से वाहन लेकर आता दिखाई दिया। जब हेड कांस्टेबल राहुल ने उसे रोकने का संकेत दिया तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी।

आरोप है कि चालक ने सीधे हेड कांस्टेबल राहुल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के दौरान मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल साद बाबू खान और एएसआई असलम खान भी बाल-बाल बच गए। यदि वे समय रहते नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घायल हेड कांस्टेबल राहुल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पीड़ित हेड कांस्टेबल राहुल ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने एक कार को रॉन्ग साइड से आते देखा था। जब उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने वाहन की गति बढ़ा दी और उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। राहुल का आरोप है कि चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस वाहन की पहचान कर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन चालक नशे में था या किसी अन्य कारण से उसने पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *