सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली सरकार ने रखा स्थानीय निकायों का पूरा ध्यान : संदीप कपूर

4 मिनट पढ़ें
संदीप कपूर

दिल्ली सरकार ने रखा स्थानीय निकायों का पूरा ध्यान : संदीप कपूर

Advertisement

दिल्ली सरकार ने रखा स्थानीय निकायों का पूरा ध्यान : संदीप कपूर

विकास के लिए जारी किया बजट

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के विकास के लिए सभी स्थानीय निकायों को राशि जारी कर यह संदेश दे दिया है दिल्ली के विकास की रफ्तार को फिर से पटरी पर लाया जाएगा | यह कहना है पूर्व जोन चेयरमैन संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा बजट के लिए दिल्ली नगर निगम को तरसाती थी और दिल्ली के विकास कार्य प्रभावित होते थे लेकिन रेखा गुप्ता सरकार ने ना केवल दिल्ली नगर निगम को अपितु अन्य सभी स्थानीय निकायों को समय रहते सम्मानजनक बजट की किस्त जारी कर दी है |

संदीप कपूर नें बताया दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को 820 करोड़ रुपये जारी किए हैं और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को मुफ्त पेयजल योजना के तहत 146 करोड़ रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ”इस भीषण गर्मी में, दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के लिए स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पानी कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं है, यह प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक घर को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो। दिल्ली सरकार ने कहा है कि यह सब्सिडी केवल मुफ्त पानी देने के लिए नहीं है, बल्कि पूरे शहर में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पानी की आपूर्ति करने के लिए डीजेबी जैसी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए में भी है।

Advertisement

संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को स्थानीय निकायों के लिए धनराशि की पहली किश्त जारी कर दी। एमसीडी को 820 करोड़ की राशि जारी की गई है। यह पहली किस्त है, जो दिल्ली सरकार द्वारा एमसीडी के सुचारू संचालन और विकास कार्यों के लिए दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने एनडीएमसी को 8 करोड़ रुपये और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड को भी 5.5 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। वहीं, एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड को भी फ्री पेयजल योजना के अंतर्गत सब्सिडी के रूप में 146 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि स्थानीय निकायों को दी गई इस धनराशि से विकास कार्यों में तेजी आएगी। संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली सरकार अब स्थानीय निकायों को उनका वाजिब हक और धनराशि देने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि दिल्ली को विकसित राजधानी का रूप देना है, जिसमें स्थानीय निकायों का योगदान भी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने स्थानीय निकायों को दी जाने वाली धनराशि की पहली किश्त जारी कर दी है।

संदीप कपूर कहते हैं कहते है पिछली सरकार में इस राशि को देने में कोताही बरती जा रही थी। साथ ही आधी-अधूरी राशि दी जा रही थी। वहीं रेखा गुप्ता सरकार ने तय समय में इन निकायों को उनकी देय राशि जारी कर दी है, ताकि वहां भी विकास कार्य तेजी से चल सकें और निकायों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

संदीप कपूर कहते हैं भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती है आने वाले समय में दिल्ली के विकास का पहिया दिल्ली की जनता को घूमता दिखेगा | और लोगो को महसूस होगा ट्रिपल इंजन की सरकार का फायदा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *