सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बाढ़ से निपटने के उपाय तेजी से करे दिल्ली सरकार : भीष्म शर्मा

4 मिनट पढ़ें
भीष्म शर्मा

बाढ़ से निपटने के उपाय तेजी से करे दिल्ली सरकार : भीष्म शर्मा

Advertisement

बाढ़ से निपटने के उपाय तेजी से करे दिल्ली सरकार : भीष्म शर्मा

* पुश्ते के आसपास करने चाहिए पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान करीब पहुंच चुकी है जो जल्द ही विकराल रूप ले सकती है और यमुना पुश्ते के आसपास बस्तियों के लिए खतरा बन सकती है | यह कहना है घोंडा के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का | भीष्म शर्मा कहते हैं अभी तक जो सरकार मानसून के जलभराव से नहीं निपट सकी उससे उम्मीद तो कम ही है लेकिन समय रहते सरकार को नीचे इलाकों में रहने वाले लोगो के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगो के जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचे |

भीष्म शर्मा कहते हैं दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार नें तो बिना बाढ़ के ही कई बार दिल्ली की सडकों पर नाव चलवा दी अब तो यमुना खतरे का निशान पार करने वाली है ऐसे में तो सहज भाव से अंदाज़ा लगाया जा सकता है दिल्ली सरकार नें बाढ़ से निपटने की क्या तैयारी की होगी | भीष्म शर्मा कहते हैं भाजपा सरकार समय रहते कोई जमीनी तैयारी नहीं करती यह सरकार जब जागती है जब पानी सर के उपर पहुंच जाता है | भीष्म शर्मा कहते हैं हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद, दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. सिंचाई विभाग ने इसे मिनी फ्लड घोषित कर दिया है और राजधानी में बाढ़ के हालात बनने की आशंका जताई जा रही है |

Advertisement

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच चुका है. यमुना का जलस्तर 205.36 पहुंचा, जबकि दिल्ली में यमुना के खतरे का निशान 205.33 मीटर है. हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में यमुना के किनारे बसे लोगों पर बल का खतरा मंडराने लगा है. यमुना अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है | रविवार को हथनीकुंड बैराज पर पानी का स्तर रिकॉर्ड 1 लाख 9 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया | इसके बाद बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए, जबकि पश्चिमी और पूर्वी यमुना के गेट बंद कर दिए गए. अब तक यहां से डेढ़ लाख क्यूसेक से भी अधिक पानी छोड़ा जा चुका है |

अनुमान लगाया जा रहा है कि छोड़ा गया पानी अगले 48 से 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा. दिल्ली में लगातार बारिश के बीच यमुना का जलस्तर तेजी से ऊपर जा रहा है. सोमवार सुबह 7 बजे नदी का स्तर 204.80 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 204.50 और खतरे का निशान 205.33 मीटर है | बैराजों से हो रहे डिस्चार्ज पर नजर डालें तो हथनीकुंड से 58,282 क्यूसेक, वजीराबाद से 36,170 क्यूसेक, और ओखला बैराज से 68,025 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| भीष्म शर्मा कहते हैं हर घंटे नदी में पानी का दबाव तेजी से बढ़ रहा है, और विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो अगले 24 घंटे में यमुना का स्तर और ऊपर जा सकता है भीष्म शर्मा नें निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचने की मांग की है |

खासतौर से गढ़ी मेंडू खजूरी पुश्ते के आसपास के इलाके आईटीओ घाट, मयूर विहार, गीता कॉलोनी, और कश्मीरी गेट जैसे इलाके बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं. वहां फ्लड अलर्ट जारी कर दिया गया है | भेस्श्म शर्मा का कहना है यदि सरकार समय रहते नहीं चेती तो लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *