सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

प्रदूष्ण से जंग लड़ने के लिए दिल्ली सरकार कर रही है तमाम उपाय : विनोद जायस

4 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

प्रदूष्ण से जंग लड़ने के लिए दिल्ली सरकार कर रही है तमाम उपाय : विनोद जायस

Advertisement

प्रदूष्ण से जंग लड़ने के लिए दिल्ली सरकार कर रही है तमाम उपाय : विनोद जायस

पूरा का पूरा अमला प्रदूष्ण से जंग लड़ने में सडकों पर उतर हुआ है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कोई नई समस्या नहीं है दीपावली के बाद प्रदूषण हर साल ही परेशानी की वजह बनता है लेकिन इस साल ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदूष्ण के खिलाफ एक तरह से जंग ही लड़ रही है | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबनेट इस लड़ाई में जमीन पर है और वे वे तमाम उपाय किये जा रहे हैं जिनकी आवश्यकता है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का |

विनोद जायस कहते है ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली के लोगो के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है | केंद्र सरकार का सहयोग भी दिल्ली सरकार को मिल रहा है और अपने शुरुवाती आठसाल के शासन में दिल्ली की भाजपा सरकार नें इतने काम करके दिखा दिए हैं जितने काम आम आदमी पार्टी की सरकार अपने 11 साल के शासन में भी नहीं कर पाई थी |

विनोद जायस
प्रदूष्ण से जंग लड़ने के लिए दिल्ली सरकार कर रही है तमाम उपाय : विनोद जायस

विनोद जायस कहते हैं राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार चल रहे उपायों पर चर्चा की और कहा कि अब अन्य उपायों को भी लागू करने की आवश्यकता है ताकि प्रदूषण नियंत्रण में आए और उसकी वृद्धि ना हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए और कहा कि इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि प्रदूषण नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी कोताही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी को प्रदूषण से सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों और वाहनों के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा, प्रदूषण के हॉट स्पॉट को सामान्य बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सरकार अन्य निकायों के साथ मिलकर प्रदूषण रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है और आशा है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण नियंत्रण में आ जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि प्रदूषण रहित बनाने के लिए विभिन्न हॉट स्पॉट पर प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। वहां नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है और धूल रोकने के लिए मैकेनिकल उपाय लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि सड़कों, गलियों और बाजारों की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की निगरानी के लिए विभिन्न टीमें लगातार काम करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदूषण रोकने के लिए आगामी दिनों में भी तैयारी कर रही है।

यदि सर्दियों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो जाती है, तो रात में कॉलोनियों और बाजारों की सुरक्षा में लगे चौकीदारों को हीटर देने पर भी विचार किया जाएगा। विनोद जायस कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार राजधानी के अन्य निकायों के साथ मिलकर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय कर रही है। इसके लिए निरंतर निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम को वाटर स्प्रिंकलर की ड्यूटी को डबल करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि धूल नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है। बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विकास मंत्री कपिल मिश्रा, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, और अन्य विभागों व दिल्ली नगर निगम के उच्च अधिकारी उपस्थित थे। विनोद जायस कहते है सरकार का पूरा का पूरा अमला प्रदूष्ण से जंग लड़ने में सडकों पर उतर हुआ है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *