जलभराव से निपटने की तैयारी कर रही है दिल्ली सरकार : श्री दत्त शर्मा

0
48
श्री दत्त शर्मा
जलभराव से निपटने की तैयारी कर रही है दिल्ली सरकार : श्री दत्त शर्मा

जलभराव से निपटने की तैयारी कर रही है दिल्ली सरकार : श्री दत्त शर्मा

मानसून से पहले की बड़ी तैयारी भाजपा सरकार नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मानसून के मौसम में इस बार दिल्ली तालाब नहीं बनने वाली | दिल्ली की भाजपा सरकार इस बार इसे लेकर बेहद गंभीर है और दिल्ली को पिछले सालों की तरह डूबने नहीं देगी | यह कहना है घोंडा के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का | श्री दत्त शर्मा कहते हैं उपराज्यपाल विजय सक्सेना से ले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ,सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा तमाम अधिकारियों के साथ खुद निरिक्षण कर रहे है और अपनी निगरानी में सभी कार्य करा रहे है |

श्री दत्त शर्मा कहते है पिछली सरकार यह कार्य केवल अधिकारियोंके भरोसे छोड़ देती थी जो भ्रस्टाचार के चलते समय पर पूरा काम नहीं करते थे और उनकी लापरवाही के चलते पिछले कई सालों से दिल्ली में वाटर लॉगिंग बड़ी समस्या बन चुकी थी जिसके चलते कई हादसे हुए और कई लोगों की जानें तक गई | लेकिन इस बार समय रहते सरकार सक्रिय हो गई और जमीनी तैयारियों में जुट गई |

श्री दत्त शर्मा कहते हैं दिल्ली में मानसून के दौरान जलभराव की समस्याओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने एक फुलप्रूफ योजना की तैयारी की है | राजधानी के प्रमुख जलभराव क्षेत्रों की पहचान कर वहां नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है और यदि उनके क्षेत्र में जलभराव हुआ तो उन अधिकारियों की जवाबदेही होगी |

श्री दत्त शर्मा बताते हैं सीएम रेखा गुप्‍ता ने साफ कर दिया कि दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में जलभराव होगा, तो सम्बंधित अधिकारी ज़िम्मेदार होंगे. यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 233 ट्रैफिक कंजेशन पॉइंट्स पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं. इन सभी कामों पर बेहतर कॉर्डिनेशन के लिए एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिससे सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम कर सकेंगे. एमसीडी और पीडब्लूडी को रिंग रोड और अन्‍य अहम मार्गों पर सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. सभी सरकारी संपत्तियों से अवैध बैनर और पोस्टर को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं.

सीएम ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल अस्थायी समाधान नहीं बल्कि दिल्ली के बुनियादी ढांचे में लंबे समय में ठोस सुधार लाना है. प्रत्येक विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे इन विषयों पर मिशन मोड में काम करें और परिणाम देने वाली कार्यप्रणाली अपनाएं. हम चाहते हैं कि दिल्लीवासियों को जलभराव, ट्रैफिक या सुरक्षा से संबंधित समस्याओं का सामना ना करना पड़े. हमारी सरकार प्रतिबद्ध है कि दिल्ली को एक सुरक्षित, सुगम और स्वच्छ राजधानी के रूप में विकसित किया जाए, जहां नागरिकों को हर स्तर पर बेहतर सुविधा मिल सके | सीएम रेखा गुप्‍ता ने साफ कर दिया कि दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में जलभराव होगा, तो सम्बंधित अधिकारी ज़िम्मेदार होंगे. यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 233 ट्रैफिक कंजेशन पॉइंट्स पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं. इन सभी कामों पर बेहतर कॉर्डिनेशन के लिए एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिससे सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम कर सकेंगे. एमसीडी और पीडब्लूडी को रिंग रोड और अन्‍य अहम मार्गों पर सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. सभी सरकारी संपत्तियों से अवैध बैनर और पोस्टर को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं |

श्री दत्त शर्मा कहते है सरकार की तैयारियां देख यह कहा जा सकता है दिल्ली इस बार मानसून के दौरान जलमग्न नहीं होगी और लोगो को काफी राहत महसूस होगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here