सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

छठ पर्व मने धूमधाम से दिल्ली सरकार नें झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

छठ पर्व मने धूमधाम से दिल्ली सरकार नें झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायस

Advertisement

छठ पर्व मने धूमधाम से दिल्ली सरकार नें झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायस

सांसद मनोज तिवारी कर रहे हैं दिन रात मेहनत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जिस तरह से कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया उसके बाद दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार नें रामलीला आयोजन में खास भूमिका निभाई उसी तर्ज पर त्रिल इंजन सरकार लाखों लोगो के आस्था के तरब चतथ पर्व की तैयारियों में भी कोई कमी नहीं छोड़ रही | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं वैसे तो दिल्ली सरकार दिवाली से पहले ही छठ पर्व की तैयारियों को ले जुटी है लेकिन दिवाली बीतने के बाद दिल्ली सरकार का पुरा ध्यान छठ पर्व को धूमधाम से मानने की ओर लग गया है | विनोद जायस कहते हैं दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा मंत्री,महापौर सभी के सभी जी जान से इस ओर जुटे है वहीं सांसद मनोज तिवारी भी पिछले कई दिनों से इस कार्य में पूरी ताकत से लगे है | वे भी अनेक घाटों का दौरा अधिकारीयों के साथ कर चुके हैं |

Advertisement
 विनोद जायस
छठ पर्व मने धूमधाम से दिल्ली सरकार नें झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायस

दिल्ली में इस बार छठ महापर्व अभूतपूर्व भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि “जितनी भव्य दिवाली रही, उतनी ही दिव्य और अद्भुत छठ पूजा होगी।” उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार इस वर्ष छठ पर्व को लेकर विशेष तैयारियां कर रही है। यमुना किनारे 17 अत्याधुनिक घाट तैयार किए जा रहे हैं, वहीं पूरे शहर में एक हजार से अधिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन होंगे। विनोद जायस कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार हर आयोजन को बेहतर बनाना चाहती है | वे सभी को साथ लेकर चलती है सभी सांसद और मंत्री उनके कंधे-से कंधा मिलाकर कार्य करते है |

विनोद जायस कहते हैं इस वर्ष छठ पूजा समारोह दिल्ली में लगभग 1,500 घाटों पर आयोजित किया जाएगा. यह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार द्वारा किए गए चुनावी वादों में से एक को पूरा करता है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यमुना तट सहित 1,500 घाटों पर छठ पूजा आयोजित की जाएगी. इसमें यमुना के किनारे 23 बड़े प्राकृतिक घाट और लगभग 1,300 कृत्रिम घाट शामिल हैं. जनता की मांग पर 200 अन्य स्थलों की भी पहचान की गई है जहां धूमधाम से यह पर्व मनाया जाएगा | उल्लेखनीय है सांसद मनोज तिवारी नें भी कहा था वर्षों तक भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने महापर्व छठ को यमुना के किनारो पर मनाने की मांग को लेकर संघर्ष किया कई कार्यकर्ता इस संघर्ष में घायल हुए तो कई कार्यकर्ताओं पर महापर्व छठ की अनुमति मांगने पर मुकदमा दर्ज किए गए उन्होंने कहा कि जब-जब छठ व्रत का समय आता था केजरीवाल सरकार बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को यमुना तक न जाने देने के लिए यमुना को ही कैद में डाल देती थी लेकिन अब मैया यमुना के तट पर खड़े होकर पूर्वांचल वासी भगवान भास्कर की आराधना करने के लिए स्वतंत्र हैं और 12 वर्ष बाद दिल्ली के लाखों पूर्वांचल वासी महापर्व छठ पूजा करने के लिए आजाद है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *