Home आमने सामने प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार उतरी सड़कों पर : मुकेश...

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार उतरी सड़कों पर : मुकेश बंसल

0
75
मुकेश बंसल
प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार उतरी सड़कों पर : मुकेश बंसल

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार उतरी सड़कों पर : मुकेश बंसल

लोगो को भी बरतनी होगी सावधानी

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार वह हर संभव कार्य कर रही है जिससे प्रदूषण से निपटा जा सके ,यानी सरकार एक तरह से प्रदूषण के विरुद्ध निर्णायक युद्ध शुरू कर चुकी है | यह कहना है उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला नगर निगम की वार्ड समिति के उपाध्यक्ष तथा कर्दम पुरी वार्ड से निगम पार्षद मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल कहते हैं पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने 11 साल के शासन में प्रदूष्ण से निपटने के लिए कोई कारगर योजना नहीं बनाई जिसके चलते यह एक विकराल समस्या बन गई जिससे निपटने के लिए रेखा गुप्ता सरकार को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है |

दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों को भरोसा दिलाया है दिल्ली सरकार इसे ले पुरी सतर्क है तथा तेजी से इस ओर काम चल रहा है बहुत जल्द जिसके परिणाम भी दिखेगें । सीएम गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। बिजली के खंभों पर मिस्ट स्प्रे लगाने का काम चल रहा है। धुआं, धूल, गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, खुले में कचरा जलाना और लकड़ी जलाना ये सब मिलकर हवा में प्रदूषण की एक परत बनाते हैं। दिल्ली सरकार प्रदूषण में योगदान देने वाली हर चीज पर तेजी से काम कर रही है।

मुकेश बंसल कहते हैं रेखा गुप्ता स्थिति से निपटने के लिए लगातार काम कर रही है। सडकों के गड्ढे भरने के काम में तेजी लायी गई है ताकि धूल मिटटी नहीं उड़े | सफाई अभियान पर जोर लगाया जा रहा है । सड़क किनारों की सफाई, कूड़ा हटाने और धूल नियंत्रण से जुड़े सभी बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।स्वच्छता तथा प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लगातार काम हो रहा है मुकेश बंसल कहते है इस अभियान में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है क्यंकि बिना जनता के सहयोग के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता | लोगो को गलियों तथा सडकों पर पड़े कूड़े में आग नहीं लगानी चाहिए ,घरो के बाहर कूड़ा नहीं फैलन चाहिए कूड़ा कूड़ा उठाने वाली गाडी में ही डालना चाहिए |

धुआं, धूल, गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, खुले में कचरा जलाना और लकड़ी जलाना ये सब मिलकर हवा में प्रदूषण की एक परत बनाते हैं। दिल्ली सरकार प्रदूषण में योगदान देने वाली हर चीज पर काम कर रही है। मुकेश बंसल कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार ऐसी योजनायें लेकर आई है जो आज तक कोई भी सरकार नहीं लायी | दिल्ली के रिंग रोड को धोने के लिए सैकड़ों स्प्रिंकलर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह योजना धूल और प्रदूषण को कम करने में अहम भूमिका निभा रही है। दिल्ली में पहली बार, सैकड़ों स्प्रिंकलर गाड़ियां राजधानी के रिंग रोड की धुलाई कर रही हैं जिसे से निश्चित रूप से प्रदूष्ण में सुधार होगा | रिंग रोड पर इन स्प्रिंकलर गाड़ियों के जरिए रेगुलर इंटरवल पर सड़क की धुलाई की जा रही है, जिससे धूल और पॉल्यूशन कम करने में मदद मिल रही है। यह पहल एयर क्वालिटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक असरदार कदम है और नागरिकों को साफ माहौल देने के सरकार के पक्के इरादे को भी दिखाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here