नोएडा के हादसे से भी सबक नहीं लिया दिल्ली सरकार ने : भीष्म शर्मा
पीड़ित के परिजनों को मिलना चाहिए एक करोड़ मुआवजा
नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : नोएडा के बाद अब दिल्ली सरकार की लापरवाही भी एक नौजवान कमल ध्यानी की दर्दनाक मौत की वजह बनी है लापरवाह अधिकारियों का निलम्बन ही काफी नहीं है इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और इस हादसे की जिम्मेदारी तय करते हुए बड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए |
कार्यवाही ऐसी होनी चाहिए जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे ताकि और कहीं ऐसे हादसे नहीं हो | यह कहना है दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का | भीष्म शर्मा कहते हैं लापरवाही की हद हो गई ,लोग अभी नोएडा वाले हादसे को भूले भी नहीं थे कि देश की राजधानी दिल्ली में भी ठीक वैसा ही हादसा हो गया और एक नौजवान को लील गया |

भीष्म शर्मा कहते हैं चंद माह पहले हुए भयावह हादसे से भी सबक नहीं लेना गंभीर लापरवाही है जिसके लिए ना केवल आला अधिकारी अपितु दिल्ली सरकार भी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती | भीष्म शर्मा कहते हैं नोएडा के बाद राजधानी दिल्ली में भी सिस्टम की लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बाइक सवार की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। अनहोनी की आशंका में परिजन पूरी रात उसे सड़कों पर तलाशते रहे,आसपास के थानों के चक्कर लगाते रहे लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इतना ही नहीं इस हादसे की खबर भी किसी राहगीर नें पुलिस को दी ,यानी इतनी बड़ी प्रशासनिक लापरवाही के लिए निलम्बन बेहद मामूली कार्यवाही है |
कमल ध्यानी नामक युवक रोहिणी स्थित अपने दफ्तर से काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में वह फोन के जरिए लगातार अपने परिजनों के संपर्क में था। जब काफी देर होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। भीष्म शर्मा कहते हैं दिल्ली में खतरनाक नालों और गड्ढों की भरमार है अनेक स्थानों पर बिना ढक्कन के सीवर मेनहाल खुले पड़े है नालों की दीवारें टूटी पड़ी हैं मुख्यमंत्री और मंत्री दावें करते हैं एक दिन में रिकार्ड गड्ढे भरे गए |
सरकार सड़कों के गढडों को भरने व दिल्ली जल बोर्ड के लिए करोड़ों रुपये की परियोजना की घोषणा कर चुकी है, लेकिन हालात हर बदतर हो रहे है। भीष्म शर्मा नें कहा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया मुआवजा देने की मांग की है उसे तत्काल पूरा करने की जरूरत है नौजवान कमल की मौत नें उनके पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है सरकार को उसके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी भी देनी चाहिए क्यंकि यह हादसा सरकार की लापरवाही के चलते ही हुआ है |


