सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पीने के पानी का तो इंतजाम कर नहीं सकी बरसाती पानी की निकासी में भी फेल रही दिल्ली सरकार :रोमेश गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
पीने के पानी का तो इंतजाम कर नहीं सकी बरसाती पानी की निकासी में भी फेल रही दिल्ली सरकार :रोमेश गुप्ता

पीने के पानी का तो इंतजाम कर नहीं सकी बरसाती पानी की निकासी में भी फेल रही दिल्ली सरकार :रोमेश गुप्ता

Advertisement

पीने के पानी का तो इंतजाम कर नहीं सकी बरसाती पानी की निकासी में भी फेल रही दिल्ली सरकार :रोमेश गुप्ता

* हर मामले में नाकाम रही है केजरीवाल सरकार

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली , आम आदमी पार्टी की सरकार न तो पानी की किल्लत की समस्या को दूर कर सकती है और न ही बारिश के पानी से दिल्ली की सड़कों के तालाब में बनने की जलभराव की समस्या को, आम आदमी पार्टी एक निरर्थक सरकार है जिसने अपने कार्यकाल में दिल्ली का विकास नहीं बल्कि विनाश किया है और जिसने अपनी काम न करने की आदत और लाचारी की वजह से हर बार हर समस्या से जूझने के लिए दिल्ली की जनता को बीच मझधार में छोड़ा है चाहे वह समस्या प्रदूषण की हो, बाढ़ की हो, पानी की किल्लत की हो या फिर बारिश में सड़कों के तालाब बनने की हो, ऐसा कहना है भाजपा शाहदरा जिला के महामंत्री पूर्व निगम पार्षद रोमेश चंद्र गुप्ता का। दिल्ली में बारिश की वजह से सामने आई जलभराव की एवं कई दिनों से दिल्ली में चल रही पानी की किल्लत की समस्या पर बात करते हुए रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार के बस की कुछ नहीं है न तो दिल्ली की जनता की पानी की किल्लत की समस्या को दूर करना है और न ही इनके बस की दिल्ली की सड़कों के तालाब में बन जाने की समस्या को हल करना है।

रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष ऐसा ही होता है कि बारिश के मौसम में मात्र कुछ देर की बारिश में ही दिल्ली की सड़कें तालाब में बदल जाती है और आम आदमी पार्टी और उसके नेता इतने धूर्त है कि बेवजह के अनशन पर बैठकर पानी की किल्लत की समस्या को राजनीतिक रूप तो देने में लगे हुए है लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए दिल्ली में हर वर्ष आने वाली जलभराव की समस्या को रोकने में इनका कोई ध्यान नहीं है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता की आखिर आम आदमी पार्टी चाहती क्या है, न तो यह राज्य स्तर पर कोई काम कर पा रहे है और न ही निगम स्तर पर। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर निगम स्तर पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में नालों की, नालियों की अच्छी तरह से साफ सफाई करवाई होती तो दिल्ली में हुई कुछ घंटों की बरसात से जलभराव की समस्या तो खड़ी नहीं होती। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी ने जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बारिश के पानी को एक जगह एकत्रित करने के लिए कोई योजना पर काम किया होता तो कितना अच्छा होता, बारिश का जो पानी सड़कों पर आ गया उसी पानी का इस्तेमाल किया जा सकता था लेकिन नहीं आम आदमी पार्टी के पास कोई सोच ही नहीं है, इनका कोई विजन ही नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *