सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

छठ पर्व पर भी श्रद्धालुओं के लिए साफ़ पानी का इंतजाम नहीं कर सकी दिल्ली सरकार : विनीत जैन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

छठ पर्व पर भी श्रद्धालुओं के लिए साफ़ पानी का इंतजाम नहीं कर सकी दिल्ली सरकार : विनीत जैन

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़): खुद को पूर्वांचलियों का हितेषी बताने वाली आम आदमी पार्टी का पूर्वांचली प्रेम देश की जनता के सामने आ गया | इस पार्टी की सरकार पूर्वांचलियों के सबसे बड़े त्यौहार छठ पर्व पर भी यमुना में साफ़ जल का इंतजाम करने में नाकाम रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के मीडिया प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत जैन का |

विनीत जैन कहते हैं दिल्ली सरकार के लिए यह कितनी शर्म की बात है कि यमुना सफाई के नाम पर सैकड़ों करोड़ खर्च करने के बावजूद आज यमुना इतनी जहरीली हो चुकी है कि माननीय न्यायालय को यह आदेश देना पड़ा कि जहरीली यमुना में व्रतधारी दिल्ली में डुबकी न लगायें | इस तल्ख टिप्पणी के बाद तो इस सरकार को नैतिकता के आधार पर ही इस्तीफा दे देना चाहिए |

विनीत जैन कहते हैं पिछले 11 वर्षों से सत्ता में आम आदमी पार्टी से पूर्वांचलवासियों को जो उम्मीद थी वैसी पर्याप्त व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली के घाटों पर दिखाई नहीं दे रही |

Advertisement

विनीत जैन ने कहा साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्वांचलवासियों से किए गए वादे सब धरे के धरे रहे गए हैं, यह हाल दिल्ली के मुख्य यमुना घाट का है जहां झाग वाला प्रदूषित जल और गंदगी के बीच छठ श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगाने को मजबूर हैं। गीता कालोनी घाट का उदाहरण दे कर दिल्ली उच्च न्यायालय ने यमुना की गंदगी और जहरीले पानी के कारण छठ स्नान करने पर आपत्ति जताना आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी विफलता है। आतिशी सरकार ने पूर्वांचल श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है |

विनीत जैन ने कहा कि नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की तैयारियों को लेकर आतिशी सरकार की असंवेदनशीलता को देखते हुए साफ हो गया है कि उन्हें छठ श्रद्धालुओं की कोई चिंता नहीं है। बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में जब सुविधाएं और व्यवस्थाएं बढ़नी चाहिए थीं, वो लगातार घट रही हैं। दिल्ली सरकार हरियाणा से यमुना में पानी छुड़वाने तक में विफल रही है। दिल्ली की जनता दुखी है कि छठ पर्व दूषित और गंदे पानी में पूरा करना पड़ रहा है क्योंकि यमुना में डुबकी लगाकर ही व्रत सम्पन्न माना जाता है।

विनीत जैन ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता तो आप पार्टी सरकार से ये सवाल पूछेगी ही, यमुना मैया भी अपनी बेकद्री का हिसाब इस पार्टी से मांगेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *