Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Firing Case: Delhi के कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल...

Delhi Firing Case: Delhi के कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर फायरिंग, वकील की कार पर हमला

0
31

Delhi Firing Case: Delhi के कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर फायरिंग, वकील की कार पर हमला

राजधानी Delhi के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित आईएसबीटी के पास गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की कानूनी टीम से जुड़े एक वकील की कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। घटना में कार में सवार पांच लोगों में से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे कंधे में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, रात करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। घटना मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां वकील अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ कार में सवार थे।

कार में मौजूद लोगों के मुताबिक, तीन हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और अचानक उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान अलग-अलग हैं। कुछ लोग दो हमलावर बता रहे हैं, जबकि कुछ तीन की बात कर रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हमलावरों की सही संख्या, चलाई गई गोलियों की संख्या और उनके वाहन संबंधी विवरण की पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी।

घटना की सूचना कार में सवार लोगों ने ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला पूर्व नियोजित था या किसी अन्य कारण से अंजाम दिया गया। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here