Home Breaking News Gokulpuri Fire: दिल्ली में ददर्नाक हादसा, गोकुलपुरी गांव की झुग्गियों में लगी...

Gokulpuri Fire: दिल्ली में ददर्नाक हादसा, गोकुलपुरी गांव की झुग्गियों में लगी आग में सात लोगों की मौत

0
200

उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी गांव की झुग्गियों में देर रात तक़रीबन एक बजे भीषण आग लग गई। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 60 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। मौके पर पहुंची दमकल की 13 गाड़ियां ने आग पर काबू पा लिया है। अभी कूलिंग का काम जारी है। हालांकि दिल्ली पुलिस के अनुसार 30 झुग्गियों में आग लगी है। दिल्ली फायर सर्विस ने कहा, ‘गोकुलपुरी इलाके में कल रात झुग्गियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए।’ उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में आग लग गई थी, तत्काल सभी बचाव उपकरण के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हम लगभग सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पा सके। 30 झुग्गियां जल गईं और 7 लोगों की जान चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here