सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Encounter: दिल्ली में एनकाउंटर के बाद कुख्यात अपराधी गुड्डू गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Encounter: दिल्ली में एनकाउंटर के बाद कुख्यात अपराधी गुड्डू गिरफ्तार

दिल्ली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात बदमाश गुड्डू को गिरफ्तार किया है। देर रात एनकाउंटर के बाद उसे पकड़ा गया। यह कार्रवाई शालीमार बाग रेप केस मामले में हुई है। नॉर्थ वेस्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने इस मुठभेड़ को अंजाम दिया। गिरफ्तार अपराधी गुड्डू पर बलात्कार, हत्या की कोशिश और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे।

पुलिस को गुड्डू के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसीपी ऑपरेशन सेल रंजीत ढाका और अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने मुनक नहर के पास कूड़ा खट्टा, एयू ब्लॉक के पास जाल बिछाया। गुरुवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध को देखा जो झुग्गियों की ओर जा रहा था। मुखबिर ने पहचान की कि यह गुड्डू है।

सीनियर इंस्पेक्टर सुमित कालकल ने संदिग्ध को सरेंडर करने को कहा, लेकिन गुड्डू भागने लगा और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली हेड कांस्टेबल नरसी राम की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बचे। पुलिस ने चेतावनी शॉट फायर किया, मगर गुड्डू ने सरेंडर नहीं किया और दोबारा पिस्तौल लोड करने की कोशिश की। इसके बाद हेड कांस्टेबल सत्य नरेंद्र ने उसके पैर में गोली मारी।

Advertisement

गुड्डू घायल होकर गिर गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती पूछताछ में उसने शालीमार बाग रेप केस में अपनी भूमिका स्वीकार की है और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल होने की बात कबूल की है।

पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में दहशत फैलाने वाले एक बड़े अपराधी पर शिकंजा कस गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *